राष्ट्रीय

प्री-मानसून दिखाएगा नया अंदाज़: 1, 2, 3 और 4 मई को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 1, 2, 3 और 4 मई को भारी बारिश होगी।

2 min read
Apr 30, 2026
IMD issues Heavy Rain Alert
IMD issues Heavy Rain Alert

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के सीज़न ने देश में दस्तक देने के साथ मौसम को भी बदल दिया। देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव का असर दिखा, जिससे बारिश का सिलसिला फिर से बन गया है। मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न शानदार रहा था और इस दौरान देशभर में काफी अच्छी बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इस दौरान बारिश ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इसी वजह से 2026 के लिए भी एक्सपर्ट्स ने रिकॉर्डतोड़ बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि बारिश पर अल-नीनो का प्रभाव पड़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 1, 2, 3 और 4 मई को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

प्री-मानसून केरल में नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 1, 2, 3 और 4 मई को केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का अंदाज़?

मौसम के बदलने का असर उत्तराखंड में भी दिखेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तराखंड में 1, 2, 3 और 4 मई को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 1, 2, 3 और 4 मई को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, माहे, यनम, रायलसीमा, कराईकल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिज़ोरम और मणिपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।