Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून के आने से मौसम खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्री-मानसून (Pre-Monsoon) ने देश में दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मानसून का 2025 सीज़न बेहतरीन रहा और इस दौरान बेहद ही अच्छी बारिश हुई। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के 2025 सीज़न के बाद भी देश में अभी भी बारिश हो रही है। 2026 भी बारिश के लिए अच्छा साल रहने वाला है, जिसका पूर्वानुमान एक्सपर्ट्स पहले ही बता चुके हैं। प्री-मानसून के असर से देश में मौसम खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
राजस्थान में प्री-मानसून में मौसम खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कई जिलों में अगले 72 घंटे भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी, बिजली गरजने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।
देश की राजधानी दिल्ली में भी प्री-मानसून में मौसम खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे के दौरान दिल्ली में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने और धूल-भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है।
देश के कई राज्यों में प्री-मानसून में मौसम खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, कराईकल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मेघालय, नागालैंड, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और मिज़ोरम में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तरपश्चिम भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी और मध्य भारत और उत्तरीपूर्व भारत में कई जगह हल्की-रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है।