राष्ट्रीय

प्री-मानसून लेगा करवट: अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून करवट लेने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में अगले 72 घंटे भारी बारिश होगी।

2 min read
Apr 07, 2026
IMD issues Heavy Rain Alert

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के दस्तक देने के बाद से ही देश में मौसम बदल गया है और बारिश होने से इसका असर भी दिख रहा है। मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न काफी शानदार रहा और इस दौरान देशभर में जोरदार बारिश हुई। मानसून 2025 सीज़न के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहा। 2026 में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है और प्री-मानसून की दस्तक के बाद से यह पूर्वानुमान सही होता नज़र आ रहा है। देश में अब प्री-मानसून करवट लेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

प्री-मानसून उत्तरपश्चिम भारत में करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है। इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

प्री-मानसून दक्षिण भारत में भी करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

प्री-मानसून पूर्वी और मध्य भारत में भी करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है कि मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

◙ पश्चिम भारत

प्री-मानसून पश्चिम भारत में भी करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, कोंकण और गोवा में कई जगह तेज़ बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

प्री-मानसून उत्तरीपूर्व भारत में भी करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

Also Read
View All