10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सारे चोर BJP में चले गए’: कन्हैया कुमार के बयान पर असम में बवाल, सियासी गलियारों में मची खलबली

Kanhaiya Kumar BJP Remarks: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपने संबोधन में कहा था कि सभी चोर इकट्ठा होकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन चोरों का सरगना जय शाह का पिता है।

2 min read
Google source verification
Kanhaiya Kumar

कन्हैया कुमार का पुराना वीडियो वायरल

Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव 2026 गुरुवार को संपन्न हुआ है। प्रदेश में इस बार बंपर वोटिंग हुई है। 85 प्रतिशत से अधिक मतदान के साथ ही 2021 का रिकॉर्ड टूट गया है। अमस में वोटिंग होने के दूसरे दिन कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 5 अप्रैल का है, जो असम के बोंगाईगांव में एक चुनावी रैली के दौरान घुसपैठ के बारे में एक विवा​दास्पद बयान दिया। असम में मतदान से पहले बोंगाईगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कन्हैया ने कहा था कि सबसे बड़ा घुसपैठिया गुजरात से आया है। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को असम से बाहर निकालना आवश्यक है ।

'सभी चोर बीजेपी में शामिल, चोरों का सरगना अमित शाह'

कन्हैया ने अपने संबोधन में कहा था कि सभी चोर इकट्ठा होकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन चोरों का सरगना जय शाह का पिता है। एक पत्रकार ने मुझे बताया कि घुसपैठ एक मुद्दा है, मैंने कहा कि सबसे बड़ा घुसपैठिया गुजरात से आया है और उसे हिमंता बिस्वा शर्मा के साथ यहां से खदेड़ना होगा।

कन्हैया ने पीएम मोदी और सीएम पिनाराई पर बोला हमला

बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं ने अपने चुनावी अभियानों में कांग्रेस पर लगातार हमले करते हुए कहा था कि बीजेपी असम को घुसपैठियों से प्रभावित क्षेत्र नहीं बनने देगी। कन्हैया कुमार की ये टिप्पणियां केरल के इडुक्की जिले में विधानसभा चुनाव से पहले हुए प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हमला करते हुए केरल और गुजरात के लोगों की तुलना करने के बाद उठे राजनीतिक विवाद के मद्देनजर आई हैं।

खरगे के बयान पर भी हुआ था बवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि ये दोनों नेता गुजरात या अन्य जगहों के निरक्षर लोगों को तो बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन चुनाव वाले राज्य में नहीं। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों को गुमराह मत कीजिए। वे बहुत समझदार और शिक्षित हैं। पीएम मोदी, सीएम विजयन आप दोनों गुजरात या अन्य जगहों के निरक्षर लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते। उनकी टिप्पणियों की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कड़ी आलोचना की और इससे देशव्यापी राजनीतिक बहस छिड़ गई।

बीजेपी ने कन्हैया कुमार पर किया पलटवार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के बयान पर BJP प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, 'जनता का अपमान करना-गुजरातियों का अपमान करना-कांग्रेस पार्टी की पहचान बन गया है। कांग्रेस ने अपनी गुजरात-विरोधी मानसिकता को बेनकाब कर दिया है। गुजरात कांग्रेस और अखिलेश यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे इन बयानों का समर्थन करते हैं। चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।'