राष्ट्रीय

Holiday: कल सरकार ने 11 राज्यों के 34 स्थानों पर घोषित किया सार्वजनिक अवकाश, जानें क्या है वजह

Public Holiday: दिवाली के बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी अवकाश की झड़ी लगी हुई है। 13 नवंबर को देश में 11 राज्यों के 34 स्थानों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा, आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह...

less than 1 minute read
Holiday 2024

Holiday: नवम्बर का पहला हफ्ता छुट्टियों में बीतने के बाद अब दूसरे सप्ताह में भी एक लॉन्ग वीकेंड आ रहा है। उससे पहले कई राज्यों में 13 नवम्बर को अवकाश रहेगा। देश के 11 राज्यों के 34 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर 13 नवंबर 2024 (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। घोषणा के अनुसार, निम्नलिखित निर्वाचन क्षेत्रों में सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और व्यवसाय बंद रहेंगे। साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की 43 सीटों पर चुनाव होने है, लिहाजा इन सीटों पर अवकाश रहेगा।

यहां अवकाश घोषित

असम- 6 सीटें - - धोलाई (SC),सिदली (ST), बोंगाईगांव, बहाली, समागुरी, तारारी

बिहार- 3 सीटें-- तरारी, रामगढ़ और इमामगंज

छत्तीसगढ़- 1 सीट--- रायपुर सिटी

गुजरात- 3 सीटें-- शिग्गांव, संदूर, चन्नापटना

केरल- 2 सीटें- चेल्लाकाड़ा और लोकसभा सीट वायनाड

एमपी- 2 सीटें-- बुधनी, विजयपुर

मेघालय- 1 सीट-- गेमबेरगे

राजस्थान- 7 सीटें - रामगढ़, दौसा, देउली-उनियारा, खींवासर, सलूमबर, चोरासी

सिक्किम- 2 सीटें-- सोरेंगे-चाकूंग और नामचिंग-सिधींथांग

उत्तराखंड- 1 सीट-- केदारनाथ

पश्चिम बंगाल- 6- सितई, मदीरहाट, नैहटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तलडांगरा

झारखंड की इन सीटों पर भी रहेगा अवकाश

पहला चरण में 13 नवंबर को कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

Updated on:
12 Nov 2024 07:40 am
Published on:
11 Nov 2024 08:57 am
Also Read
View All

अगली खबर