राष्ट्रीय

Public Holiday: 20 नवंबर का 6 राज्यों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जानिए कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल और ऑफिस

Public Holidays: झारखंड और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों से लेकर सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

2 min read

Public Holidays: झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड में 20 नवंबर को चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकारों ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक, पोस्ट ऑफिस, और अन्य सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जिससे नागरिक अपने मतदान अधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकें। झारखंड में 38 विधानसभा सीट और महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। राज्य सरकारों का यह निर्णय लोगों को मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इन राज्यों में उपचुनाव

झारखंड और महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार, केरल और उत्तराखंड की एक-एक सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट समेत 15 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हो रहा है। इस दिन राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर जाकर आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। वहीं, मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

झारखंड में 38 सीटों पर वोटिंग

झारखंड में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होने जा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे चरण में 12 जिलों के कुल 528 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इस चुनाव में कुल 1 करोड़ 23 लाख 90 हजार 667 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

महाराष्ट्र में 288 पर मतदान

महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य की 288 सीटों पर कुल 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चुनावी अखाड़े में उतरने वाले कुल उम्मीदवारों का आंकड़ा 2019 विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 3,239 उम्मीदवारों से 28 फीसदी अधिक है।

15 विधानसभा और एक लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश: 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
—फूलपुर
—गाजियाबाद
—मझवां
—खैर
—मीरापुर
—सीसामऊ
—कटेहरी
—करहल
—कुंदरकी

पंजाब: 4 विधानसभा सीटें
—डेरा बाबक नानक
—छब्बेवाल
—गिद्दड़बाहा
—बरनाला

केरल: 1 विधानसभा सीट
—पलक्कड़

उत्तराखंड: 1 विधानसभा सीट
—केदारनाथ

महाराष्ट्र: 1 लोकसभा सीट
—नांदेड़ लोकसभा

Also Read
View All

अगली खबर