राष्ट्रीय

अफेयर के बारे में मालूम पड़ते ही तमतमा उठा शख्स, फिल्म-क्राइम सीरीज देखकर पत्नी का कर दिया वो हाल… कांप उठेगी रूह!

पुणे में एक शख्स ने पत्नी की हत्या फिल्मी स्टाइल में की। अफेयर की भनक लगने पर उसने पत्नी को बेरहमी से मार डाला।

3 min read
Nov 09, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- पत्रिका)

पुणे में फिल्मों की तरह एक हत्या को अंजाम दिया गया है। दरअसल, अफेयर की बात मालूम पड़ते ही एक शख्स तमतमा उठा। इसके बाद, उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की ठान ली।

शख्स ने फिर हत्या करने की योजना बनानी शुरू की। इसके लिए उसने कई फिल्म और क्राइम सीरीज देखे। इतना ही नहीं, उसने अपराध से जुड़े नोवेल भी पढ़ें।

ये भी पढ़ें

प्रेम-प्रसंग बना खून की वजह! फर्म कर्मचारी पर जीजा-साले ने बरसाईं गोलियां, कुछ पलों में उजड़ गया परिवार का सहारा

जिसके बाद उसके दिमाग में एक ऐसा खूंखार आईडिया आया और उसने अपनी पत्नी का वो हाल कर दिया, जिसके बारे में जानकार रूह कांप जाएगी।

सबूत मिटाने के लिए अवशेषों को नदी में बहाया

सिरफिरे शख्स ने आखिरकार अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शख्स ने एक खास तरह का लोहे का बॉक्स बनाया था। उसमें पत्नी के शव को रखकर जला दिया।

इतना सब करने के बाद उसने सभी सबूत मिटाने के लिए पत्नी के शरीर के अवशेषों को नदी में बहा दिया। लेकिन एक चूक ने उसकी सारी पोल खोल दी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने वारजे मालवाड़ी के इंस्पेक्टर नीलेश बदाख के हवाले से बताया कि शख्स पेशे से बिजनेसमैन है।

28 अक्टूबर को पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

हत्या को अंजाम देने के बाद शख्स ने पुलिस स्टेशन में 28 अक्टूबर को एक शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी पत्नी 26 अक्टूबर से लापता है। इसके बाद, जब उसे औपचारिक बयान देने के लिए बुलाया गया तो उसने अपना बात बदल दी।

दरअसल, पहले शख्स ने कहा था- उसकी पत्नी वारजे इलाके से लापता हुई थी। लेकिन बाद में उसने दावा किया कि वह पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी इलाके से गायब हुई थी। जिसके चलते केस को राजगढ़ पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया।

बयानों में गड़बड़ी के बाद पुलिस को शक हुआ

शख्स के बयानों में गड़बड़ी को देखते हुए पुलिस को शक हुआ। फिर पुलिस ने पूछताछ और तेज कर दी। जिसमें सारी सच्चाई बाहर आ गई। पुलिस को पता चला कि शख्स ने शातिराना तरीके से अपनी पत्नी को मार डाला है।

पुलिस ने बताया कि शख्स पिछले एक महीने से हत्या को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पीड़िता एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। पति को उसके फोन में कुछ चैट दिखे थे, जिससे मालूम हुआ कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ अफेयर है।

अफेयर को लेकर पति-पत्नी के बीच खूब हुआ था झगड़ा

इसको लेकर पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हुआ। शख्स ने पत्नी से कहा- दूसरे पुरुष के साथ रिश्ता खत्म कर दो। लेकिन पत्नी ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद, आरोपी ने हत्या के लिए रहस्यमयी फिल्में देखीं। क्राइम से जुड़े टीवी शो देखकर उसने अपने दिमाग में कुछ विचार जुटाए। फिर उसने शिंदेवाड़ी के पास गोगलवाड़ी फाटा में 18,000 रुपये प्रति माह पर एक गोदाम किराए पर लिया।

पत्नी को बहाने से ले गया और मार डाला

गोदाम मेन सड़क से लगभग 2 किलोमीटर अंदर था। फिर शख्स ने एक लोहे का बक्सा बनावाया, जिसे पहले से ही वहां रख दिया। 26 अक्टूबर को, वह अपनी पत्नी को बहाने से खेड़-शिवपुर ले गया।

वापस लौटते समय, दोनों ने भेल खरीदी और गोदाम पर रुक गए। जब वह भेल खा रही थी, तभी आरोपी ने पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को लोहे के बक्से में रखकर आग लगा दी। फिर राख को नदी में बहा दिया।

कबाड़ी वाले को बेच दिया बॉक्स

बॉक्स को पूरी तरह से साफकर आरोपी ने कबाड़ी वाले को बेच दिया। इतना सब करने के बाद, शख्स शांति से अपने घर पहुंचा। दो दिन बाद उसने पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि शख्स की शिकायत के बाद उन्होंने वारजे से कटराज घाट तक के सीसीटीवी फुटेज देखे। उसके कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले गए, जिसमें गड़बड़ी का संदेह पैदा हुआ। पूछताछ के बाद आखिरकार मामले को उन्होंने सुलझा लिया।

Also Read
View All

अगली खबर