राष्ट्रीय

Delhi Metro में हुई चोरी से DMRC पर उठे सवाल, जानें पूरा मामला

Delhi Metro: दिल्ली में ब्लू लाइन मेट्रो पर केबल की चोरी का मामला सामने आया है। ये घटना कीर्ति नगर-मोती नगर​ के बीच हुई है।
less than 1 minute read
Feature image

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से सफर करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल ब्लू लाइन (Blue Line) पर चलने वाली मेट्रो की स्पीड आज सुबह ना के बराबर रही। क्योंकि मेट्रो से चोरी का मामला सामने आ रहा है। आइए आपको बताते हैं की आखिर क्यों दिल्ली मेट्रो में ब्रेक लग गए।

कहां हुई चोरी?

आपको भी जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली में ब्लू लाइन मेट्रो पर केबल की चोरी का मामला सामने आया है। ये घटना कीर्ति नगर-मोती नगर​ के बीच हुई है। जहां मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच की केबल ही चोरी हो गई।

DMRC ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए DMRC ने बताया "मोती नगर और कीर्ति नगर के मध्य केबल चोरी होने की वजह से ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है, असुविधा के लिए खेद है।"

DMRC पर उठे सवाल

मेट्रो की सेवा बंद होने पर नाराज यात्रियों ने डीएमआरसी से सवाल किया की DMRC के स्टाफ और अधिकारियों को इतनी सैलरी क्यों दी जाती है क्यों ट्रैवलर्स को ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा डीएमआरसी फ्यूचर सेफ नहीं है।

Published on:
05 Dec 2024 11:46 am
Also Read
View All
Ketan Murder Case: 17 जून की रात से 18 जून की सुबह तक क्या हुआ? पुलिस जांच में हुए अहम खुलासे

गुजरात में सहकारी आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा की हुई शुरुआत, 14 शहरों में शुरू हुई सुविधा

धाविका बनना था सपना, पिता ने बनाया हैमर थ्रो स्टार, 18 साल की अनुष्का यादव ने तोड़ा 8 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को लेकर फैली गलतफहमी पर रक्षा मंत्रालय का बयान, 6 शहीद जवानों को पहले ही दिया जा चुका था राष्ट्रीय सम्मान-मिनिस्ट्री

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया की बढ़ी मुश्किलें, बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की बाइक, हुडी और हेडफोन पुलिस ने किए जब्त