Radhika Merchant Bridal Look: Radhika Merchant Bridal Look: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Ananat Radhika Wedding) कल संपन्न हो गई। इस लैविश वेडिंग में बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। उनके डांस और धमाल मचाकर अनंत और राधिका की शादी में रंग जमा दिया। शादी की फोटोज और वीडियोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच अनंत अंबानी की न्यूली वेड वाइफ राधिका अपने शादी के लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। आइए डालते हैं एक नजर राधिका मर्चेंट के ब्राइडल लुक पर-
अनंत अंबानी की न्यूली वेड वाइफ राधिका अपने शादी के लुक में बेहद खूबसूरत लगीं। Radhika Merchant ने अपने हर फंक्शन में एक से बढ़कर एक इंडियन आउटफिट में अपनी खूबसूरती को निखारा।
राधिका सात फेरे के लुक में चौदहवीं का चांद लगने के बाद राधिका अपने विदाई लुक में भी सोने सी सजी नजर आईं।
राधिका मर्चेंट ने अपने शादी लुक से एक नया ट्रेंड सेट किया है। उनके इस लुक को देखकर आप दिल दे बैठेंगे।
अनंत संग शादी की हर रस्म निभाने के बाद राधिका की विदाई का मौका आया इस दौरान भी वे बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने विदाई सेरेमनी के दौरान मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का असली सोने के धागों से बना लहंगा पहन रखा था।
राधिका मर्चेंट का विदाई लहंगा मल्टी पैनल वाला बनारसी ब्रोकेड का था।
राधिका ने अपने इस खूबसूरत विदाई लुक से एक बार फिर इम्प्रेस किया है।
राधिका का इंडियन क्राफ्ट और टेक्सटाइल से काफी लगाव रहा है। वह अपने खास दिन पर राधिका रॉयल आउटफिट में ही दिखीं।
राधिका ने अपनी विदाई के दौरान पहने लहंगे के साथ असली सोने के करचोबी काम से बना एक ब्लाउज पेयर किया था पारंपरिक कुर्ता और कच्छ, गुजरात की समृद्ध टेक्सटाइल से इंस्पायपर था।
राधिका ने जूलरी में हैवी नेकलेस, मांग टीका, हाथ फूल और मैचिंग ईयररिंग्स पहने।