राष्ट्रीय

प्रियंका ने मंच पर क्या कहा ऐसा कि सन्न रह गए राहुल, बोले- मैं उनका भाषण सुन रहा था और…

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी (वायनाड सांसद) आज केरल के कलपेट्टा पहुंचे। कांग्रेस की ओर से मुंडक्कई-चूरलमाला लैंडस्लाइड त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए घरों का शिलान्यास किया गया।

2 min read
Feb 26, 2026
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। (Photo-IANS)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन व वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी आज केरलम के कलपेट्टा में पहुंचे। दरअसल, कांग्रेस की ओर से वायनाड त्रासदी से प्रभावित लोगों को घर दिया जा रहा है।

मुंडक्कई-चूरलमाला में त्रासदी से बचे लोगों के लिए घरों के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा- मैं प्रियंका का भाषण सुन रहा था, जिसमें वह बता रही थीं कि यहां हुए लैंडस्लाइड के बाद हमने क्या देखा।

राहुल ने कहा- यह अजीब था क्योंकि मैंने यहां दूसरी बार लैंडस्लाइड की त्रासदी देखी। दोनों बार, मैंने वायनाड के लोगों को एक जैसे तरीके से रिएक्ट करते देखा।

प्रियंका ने जमकर बोला हमला

बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को वायनाड लैंडस्लाइड पीड़ितों के रिहैबिलिटेशन में टालमटोल करने के लिए केरल सरकार की जमकर आलोचना की।

साथ उन्होंने केंद्र सरकार को भी घेरा। प्रियंका ने दावा किया कि केंद्र सरकार धीरे-धीरे फंडिंग देती है, जिससे रिहैबिलिटेशन में देरी हुई।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस अपने हाउसिंग इनिशिएटिव पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा- हमने यहां पीड़ितों के रिहैबिलिटेशन के लिए अपने दम पर बहुत कुछ किया है। हमने इसे अपनी पार्टी के जरिए किया है। आज भी हम हाउसिंग का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

प्रियंका ने क्या किया दावा?

प्रियंका ने दावा किया- पेपरवर्क और जमीन के मामलों वगैरह में बहुत देरी हुई और अच्छी बात ये है कि हम उन्हें सुलझा पाए हैं। इसलिए उम्मीद है कि हम जल्द ही कुछ अच्छा बना पाएंगे और कुछ अच्छा कर पाएंगे। मैं कहूंगा कि जमीन की पहचान करने में बहुत समय लगा, कुछ हद तक राज्य सरकार की टालमटोल की वजह से भी।

उन्होंने कहा- अगर राज्य सरकार उस समय हमारे साथ ज्यादा कोऑपरेटिव होती, तो हम इसे पहले कर पाते। हमारी टाइमलाइन पहले ही निकल चुकी है। हमें यह कर लेना चाहिए था। मुझे बस इस बात की खुशी है कि कम से कम हमें सभी क्लियरेंस मिल गए हैं।

कब हुआ था लैंडस्लाइड

बता दें कि 30 जुलाई, 2024 को केरल में सबसे खतरनाक लैंडस्लाइड हुआ था। इसमें कुल 300 लोग मारे गए थे। कई घर और दूसरी इमारतें तबाह हो गई थीं।

Also Read
View All

अगली खबर