राष्ट्रीय

राहुल ने कहा- महाराष्ट्र चुनाव की तरह बिहार चुनाव में भी होगी मैच फिक्सिंग, बीजेपी ने किया पलटवार, सियासी घमासान जारी

Rahul Gandhi on BJP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा वार करते हुए कहा, भाजपा आगामी बिहार विधानसभा में चुनाव में भी धांधली करेगी। बिहार चुनाव में (Bihar Assembly Election) भी उसी तरीके की मैच फिक्सिंग होगी।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2025, 6:01 PM IST
Feature image
राहुल गांधी (IANS)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भाजपा (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में धांधली (Rigging) का आरोप लगाया है। उन्होंने एक अखबार के लिए आर्टिकल 'मैच फिक्सिंग महाराष्ट्र' में लिखा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में धांधली हुई थी। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा आगामी बिहार विधानसभा में चुनाव में भी धांधली करेगी। बिहार चुनाव में (Bihar Assembly Election) भी उसी तरीके की मैच फिक्सिंग होगी।

चुनावी धांधली से जनता का विश्वास टूटता है: राहुल

राहुल ने कहा कि यह समझना मुश्किल नहीं है कि भाजपा महाराष्ट्र में इतनी हताश क्यों थी, लेकिन चुनावी धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है, जो पक्ष धोखा देता है। वह खेल जीत सकता है, लेकिन इससे संस्थाओं को नुकसान पहुंचता है। परिणाम देखकर जनता का भरोसा टूटता है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों को सबूत देखना चाहिए। वह खुद ही फैसला करें और सरकार व संस्था से जवाब मांगे। क्योंकि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग बिहार चुनाव में भी होगी। यह फिर हर जगह होगी, जहां पर भारतीय जनता पार्टी हार रही है। राहुल ने कहा कि चुनावी धांधली किसी भी लोकतंत्र के लिए जहर है। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) सहित विपक्षी दलों ने बार-बार महाराष्ट्र में धांधली का आरोप लगाया है।

राहुल का बयान पर बीजेपी का पलटवार

भाजपा ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी की आलोचना की है। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि राहुल का बयान एक स्कूली बच्चे की तरह है। जो परीक्षा में फेल होने पर घर आकर कहता है कि प्रश्न सिलेबस के बाहर से आया था। कदम ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो EVM और चुनाव आयोग ठीक से काम करता है। जब वह लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो कुछ नहीं करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हार जाते हैं तो आपत्ति जताने लगते हैं। अगर उनके पास वाकई सबूत हैं, तो उन्हें अदालत जाने से कौन रोक रहा है? लोगों को गुमराह करना और इस तरह की बचकानी टिप्पणी करना एक तरह से संविधान का अपमान है।

महायुति को मिली 230 सीटें, महाअघाड़ी 46 पर सिमट गई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 230 सीटें मिलीं, जिसमें बीजेपी को 132 सीटें मिलीं। शिवसेना (शिंदे) को 57 और NCP (अजित गुट) को 41 सीटें मिली थीं। जबकि, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) केवल 46 सीटें हासिल करने में सफल रही।

NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय!

बिहार में NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग फाइनल हो गया है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत जदयू 102-103 सीट, बीजेपी 101-102 सीट, लोजपा (रामविलास) 25-28 सीट, हम (सेक्युलर) 6-7 सीट, रालोम 4-5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उधर, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

कब होगा बिहार विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने अभी तक बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, लेकिन चुनाव 22 नवंबर 2025 से पहले होने की उम्मीद है। दरअसल, बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। उस समय तक सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया, जिसमें मतदान, मतगणना और मुख्यमंत्री की घोषणा शामिल है, पूरी हो जानी चाहिए। माना जा रहा है कि अक्टूबर या नवंबर तक चुनाव करा लिए जाएंगे। आदर्श आचार संहिता सितंबर से अक्टूबर के बीच लागू हो सकती है।

Updated on:
7 Jun 2025, 6:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के हंगामे पर CM भगवंत मान की आई प्रतिक्रिया, कहा- विपक्ष के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं

Maharashtra News: महाराष्ट्र के 4.15 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ, दिवाली से पहले सरकार का बड़ा फैसला

पटना से ट्रेन में लापता हुए जन सुराज के देवपालिक गुप्ता की मौत, झारखंड के जंगल में मिला शव

‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं थमेगा विरोध,’ राहुल गांधी ने किया ऐलान; SIR को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा

1 नवंबर की रैली पर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस, शाहनवाज हुसैन बोले-राहुल गांधी चाहे रिटायर हो जाएं, मोदी को नहीं हटा सकते