राष्ट्रीय

राजस्थान सहित 4 राज्यों को जल्द मिलेंगें संगठन महामंत्री, RSS की समन्वय बैठक के बाद होगी BJP के इन खाली पदों पर नियुक्ति

BJP : भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान (Rajasthan), कर्नाटक (Karnataka), महाराष्ट्र (Maharashtra) और गोवा (Goa) जैसे प्रदेश संगठनों में खाली पड़े संगठन महामंत्रियों के पदों पर जल्द नियुक्त हो सकती है। संघ की समन्वय बैठक के बाद बीजेपी को ऊर्जावान प्रचारक मिल जाएंगे।
less than 1 minute read
Chhattisgarh BJP

BJP News: भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान (Rajasthan), कर्नाटक (Karnataka), महाराष्ट्र (Maharashtra) और गोवा (Goa) जैसे प्रदेश संगठनों में खाली पड़े संगठन महामंत्रियों के पदों पर जल्द नियुक्त हो सकती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से आने वाले प्रचारकों को पार्टी में इस पद पर नियुक्त किया जाता है। केरल के पलक्कड़ में 31 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाली RSS की समन्वय बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय हो सकता है।

लंबे समय से संघ से भाजपा को प्रचारक नहीं मिले

दरअसल, पिछले काफी समय से संघ से भाजपा को प्रचारक नहीं मिले हैं। इससे कुछ राज्यों में संगठन मंत्रियों की कमी हो गई है। भाजपा में संगठन महामंत्री या संगठन मंत्री का दायित्व संघ से आने वाले प्रचारकों को ही मिलता है। संगठन मंत्री का कार्य भाजपा और संघ के बीच समन्वय बनाकर मूल काडर के हितों की चिंता करना होता है।

अगस्त में होगा संगठन पर्व

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को आंध्र प्रदेश भेज दिया गया था। इसी तरह कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में भी संगठन महामंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि केरल में होने वाली समन्वय बैठक में संघ की तरफ से भाजपा को संगठन मंत्री भेजने पर सहमति बन सकती है। एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, चूंकि भाजपा का संगठन पर्व भी अगस्त में शुरू होना है, ऐसे में पार्टी जल्द ही संगठन मंत्रियों की नियुक्ति कर सकती है।

Updated on:
04 Aug 2024 07:47 am
Published on:
04 Aug 2024 07:36 am
Also Read
View All
शहजाद पूनावाला ने BJP छोड़ने के फैसले पर खोला राज, बोले- 2024 चुनाव के बाद ही बना लिया था राजनीति से बाहर निकलने का मन

TMC Crisis: पार्टी नाम और चुनाव चिन्ह बदलने पर ऋतब्रत बनर्जी ने दिया पहला रिएक्शन, बोले- चुनाव आयोग की समझदारी पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं

Supreme Court: उच्च शिक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्राइवेट यूनिवर्सिटी नहीं है मुनाफा कमाने की संस्था, राज्यों से मांगा ब्यौरा

MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी खटपट, अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार को हराने में लगा देंगे पूरी ताकत, जमानत बचाना भी होगा मुश्किल

Telangana Police: सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे रिजर्व इंस्पेक्टर, अचानक चली गोली और मौके पर ही हो गई मौत