3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NH-12 जाम करने की धमकी पर भड़के बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, हुमायूं कबीर को दी सख्त चेतावनी

हुमायूं कबीर की 6 दिसंबर को NH-12 जाम करने की धमकी पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर आम लोगों को परेशान करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 Nov 2026, 2:08 PM IST

Sanjay Saraogi

Sanjay Saraogi (Photo-ANI)

पटना। पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष और नौदा के विधायक हुमायूं कबीर की ओर से 6 दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-12 (NH-12) जाम करने की धमकी दिए जाने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर और उनके समर्थकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर आम लोगों को बंधक बनाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय सरावगी ने कहा कि हुमायूं कबीर और उनके आका कान खोलकर सुन लें कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार का शासन अब खत्म हो चुका है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और उपद्रवियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सरावगी ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में भाजपा की कानून का पालन कराने वाली सरकार है। पहले की तरह पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती देकर सड़कों पर हिंसा और अराजकता फैलाने का खेल अब नहीं चलने दिया जाएगा।

कानून तोड़ने वालों का अहंकार चूर कर देगा प्रशासन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 6 दिसंबर के नाम पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और आम जनता को परेशानी में डालने की जरा भी कोशिश की गई तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी कि कानून तोड़ने वालों का सारा अहंकार पलभर में चूर हो जाएगा। गौरतलब है कि हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को लेकर NH-12 पर नाकेबंदी की चेतावनी दी है। उनके इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय