3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बोले CM फडणवीस, कहा- यह बहुत छोटा मुद्दा, मेरे स्तर का नहीं

दीया मिर्जा के दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को दोबारा अपलोड करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 Nov 2026, 2:28 PM IST

Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Photo: IANS)

Dia Mirza Controversy : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को वीडियो दोबारा अपलोड करने के निर्देश के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को छोटा मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके स्तर का नहीं है।

सीएम फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने अपनी राय जाहिर की होगी, लेकिन यह मामला असल में हाई कोर्ट तक पहुंचा ही नहीं है। वीडियो हटाने का फैसला मुंबई नगर निगम का था। सोशल मीडिया हैंडल का संचालन करने वाली अथॉरिटी को यह तय करने का अधिकार है कि कौन-सा कंटेंट रखा जाए और किसे हटाया जाए। मुख्यमंत्री ने दीया मिर्जा का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक अच्छी अभिनेत्री हो सकती हैं, लेकिन देश की कोई बड़ी राजनीतिक हस्ती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे उनके स्तर के नहीं हैं।

क्या है पूरा विवाद

दरअसल, बीएमसी ने 1 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दीया मिर्जा का वीडियो पोस्ट किया था। इसमें अभिनेत्री लोगों से दीपावली मनाते समय पर्यावरण और अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील करती नजर आई थीं। उन्होंने कहा था कि पटाखों से होने वाला प्रदूषण सभी के लिए नुकसानदायक है और दीपावली को शोर के बजाय खुशियों के साथ मनाना चाहिए। बीएमसी ने वीडियो के साथ यह भी लिखा था कि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ना प्रतिबंधित है।

हालांकि, वीडियो पोस्ट होने के कुछ घंटों बाद ही मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीएमसी को टैग करते हुए लिखा था, हमें दीया मिर्जा से दीपावली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय