राष्ट्रीय

रतन टाटा की भतीजी माया टाटा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, रिटेल ब्रांड वेस्टसाइड में अहम काम संभालेंगी

Maya Tata Gets Major Responsibility: रतन टाटा की भतीजी और नोएल टाटा की बेटी माया टाटा को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। क्या है यह ज़िम्मेदारी? आइए जानते हैं।
2 min read
Jul 07, 2026
Maya Tata
माया टाटा (File Photo)

देश के सबसे पुराने औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में अब बिज़नेस की ज़िम्मेदारी नई पीढ़ी के हाथों सौंपी जा रही है। रतन टाटा (Ratan Tata) की भतीजी और नोएल टाटा (Noel Tata) की बेटी माया टाटा (Maya Tata) को ट्रेंट लिमिटेड के रिटेल ब्रांड वेस्टसाइड में अहम काम संभालने की ज़िम्मेदारी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार माया वेस्टसाइड के ओवरसीज ई-कॉमर्स मार्केटिंग को संभालेंगी। वह टाटा के ऑनलाइन रिटेल ऑपरेशंस को बढ़ाने पर ध्यान देंगी।

कौन हैं माया?

आखिर कौन हैं माया और टाटा ग्रुप में उनका आगे बढ़ाना कैसे एक बड़े बदलाव का इशारा है? आइए जानते हैं। माया , नोएल की दूसरी बेटी हैं। उनकी मां आलू मिस्त्री हैं, जो मिस्त्री परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी उम्र 37 वर्ष है। माया का जन्म 1989 में मुंबई में हुआ। हाल ही में नोएल जमशेदपुर में टाटा ग्रुप के स्थापना दिवस कार्यक्रम में गए थे, तब माया उनके साथ दिखी थीं। माया ने वारविक यूनिवर्सिटी से भी डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने लंदन के बेयस बिज़नेस स्कूल से बिज़नेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की।। वह चर्चा और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

टाटा कैपिटल में भी कर चुकी हैं काम

माया की शुरुआत टाटा ग्रुप में टाटा कैपिटल से हुई, जहाँ उन्होंने पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और इन्वेस्टर रिलेशंस में काम किया। बाद में वह टाटा डिजिटल में शामिल हुईं, जहां टाटा न्यू ऐप की लॉन्चिंग में उनकी अहम भूमिका रही। यह ऐप टाटा ग्रुप की डिजिटल शॉपिंग प्लेटफॉर्म है। इसके अलावा वह टाटा ऑपर्चुनिटी फंड में भी एक्टिव रह चुकी हैं।

कई टाटा ट्रस्ट्स की बोर्ड में भी हैं शामिल

माया कई टाटा ट्रस्ट्स की बोर्ड में भी शामिल हैं, जैसे सर रतन टाटा इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट, टाटा एजुकेशन ट्रस्ट आदि। इन ट्रस्ट्स के ज़रिए वह सामाजिक कार्यों में भी योगदान दे रही हैं, जैसे महिलाओं के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाना।

तीनों भाई-बहन टाटा ग्रुप में कार्यरत

माया की बड़ी बहन लीह टाटा (Leah Tata) टाटा ग्रुप के होटल कारोबार संभालने वाली कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड में वाईस प्रेसिडेंट हैं। वहीँ भाई नेविल टाटा (Neville Tata) ट्रेंट हाइपरमार्केट के बिज़नेस हेड हैं। नेविल सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में भी शामिल हैं।

Updated on:
07 Jul 2026 01:54 am
Published on:
07 Jul 2026 01:54 am