7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Local Train Services: बारिश के बाद अंधेरी रेलवे स्टेशन पर उपनगरीय लोकल सेवाएं फिर से शुरू

Mumbai Local Train Update: मूसलाधार बारिश के आगे सरेंडर कर चुकी मुंबई की 'लाइफलाइन' अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। अंधेरी रेलवे स्टेशन से आई ताज़ा तस्वीरें लाखों यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही हैं। मौसम की बेरुखी से ठप पड़ी उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं आखिरकार बहाल कर दी गई हैं, जिससे मायानगरी ने एक बार फिर राहत की सांस ली है।
2 min read
Google source verification
Mumbai Suburban Rail Services Resume

Mumbai Suburban Rail Services Resume

Mumbai Rain News: कुदरत के कहर के आगे जब देश की आर्थिक राजधानी की रफ्तार थमने लगी, तो एक बार फिर मुंबई की लाइफलाइन यानी लोकल ट्रेनों ने संकटमोचक की भूमिका निभाई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी भारी बारिश और खराब दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण पूरी तरह चरमरा चुकी मुंबई लोकल अब धीरे-धीरे अपनी पुरानी रंगत में लौट रही है। अंधेरी रेलवे स्टेशन से सामने आईं ताज़ा तस्वीरों से पता चलता है कि स्तिथि अब सामान्य होने लगी हैं।

ट्रेन यातायात पर असर

बीते पांच दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से मुंबई व आसपास के इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसका असर पश्चिमी रेलवे की सेवाओं पर भी पड़ा है। पटरियों के पानी में डूब जाने की वजह से मुंबई और दक्षिण गुजरात के अलग-अलग स्टेशनों पर 20 से ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनें फंसी रहीं।

40 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ा असर

सोमवार को दिनभर में 40 से ज्यादा ट्रेनों पर असर पड़ा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया। कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया। कुछ के परिचालन में देरी हुई। इसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे के द्वारा बताया गया कि
जलमग्न पटरियों पर परिचालन से बचने के लिए कई ट्रेनों को वापी और सूरत जैसे स्टेशनों पर रोक दिया गया। भारी बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। सोमवार दोपहर तक मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाली पांच उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया।

भारी बारिश की वजह से मुंबई में इमारत गिरी

भारी वर्षा के कारण मुंबई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द में एक तीन मंजिला चाल के ढहने से रविवार को छह लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

पुणे में बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित

पुणे में बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले तीन-चार दिनों से जिले में रेड अलर्ट जारी है। भारी वर्षा के कारण कई इलाकों में भूस्खलन, बाढ़ और सड़कें बंद होने जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। इस बीच पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने जिले की स्थिति और प्रशासन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।