6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Rain: मुंबई भारी बारिश से पस्त, 7 जुलाई को भी सभी BMC स्कूल बंद, 200 उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा

Heavy Rain in Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गया है। रेड अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने 7 जुलाई को सभी बीएमसी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है।
2 min read
Google source verification
Mumbai Weather Update

Mumbai Heavy Rain, photo- patrika

Heavy Rain in Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गया है। रेड अलर्ट जारी होने के बाद लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एयरपोर्ट पर करीब 17 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई वहीं 200 से ज्यादा उड़ानों का शेड्यूल गड़बड़ाने पर हजारों लोग फंस गए हैं। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने 7 जुलाई को सभी बीएमसी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है।

हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी नजर आईं तो रेलवे ट्रैक पर जलभराव होने से कुछ रूट पर ट्रेनों के पहिए भी थम गए हैं। हालांकि सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न रेलवे की लोकल ट्रेनों को कई जगह धीमी गति से निकाला गया। हवाई सेवाएं भी मूसलाधार बारिश के कारण प्रभावित हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

बीएमससी स्कूल 7 जुलाई को भी बंद

मुंबई में मॉनसून की बारिश ज़ोरों पर है। मेयर रितु तावड़े ने बताया कि भारी बारिश, तेज़ हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। हर आधे घंटे में नागरिकों को मौसम से जुड़ी जानकारी भेज रहे हैं और उनसे घर से बाहर न निकलने की अपील कर रहे हैं। मुंबई में 7 जुलाई को भी सभी BMC स्कूल बंद रहेंगे। इसे एक-दो दिन और बढ़ाया जा सकता है। प्राइवेट कंपनियों से भी 'वर्क फ्रॉम होम' की इजाजत देने को कहा है। हालांकि लोकल ट्रेन सेवाएं चालू हैं। उन्होने बारिश के कारण लोगों को 8-10 जुलाई तक बाहर नहीं जाने की अपील की है।

200 से ज्यादा उड़ानों का बिगड़ा शेड्यूल

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली करीब 17 उड़ानों को भारी बारिश के चलते रद्द करना पड़ा। 200 से ज्यादा उड़ानें तय शेड्यूल के अनुसार मुंबई नहीं पहुंच सकी। जिसके कारण एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स इंतजार करते रहे। भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोग एयरपोर्ट पर फंस गए।

IMD का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ सहित आसपास के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे तक रेड अलर्ट जारी कर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने और मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

हाईवे पर वाहन थमे, ट्रेनों की धीमी रफ्तार

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई-गोवा हाईवे के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति बनने से यातायात धीमा पड़ गया। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव होने पर प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुट गया है।
मुंबई के कई निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन बाधित रहा। कई स्थानों पर घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। नगर निगम की टीमें राहत कार्यों में जुटी रहीं। राज्य सरकार, नगर निगम, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं। संवेदनशील इलाकों में राहत एवं बचाव दल तैनात किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय हैं।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग