6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डूब जाती है’, बिहार दौरे पर रविशंकर प्रसाद का बड़ा हमला

Ravishankar Prasad On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल जहां भी जाते हैं, कांग्रेस की लुटिया डूब जाती है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

पटना

image

Pratiksha Gupta

Jul 06, 2026

Ravi Shankar Prasad's statement on Rahul Gandhi's Bihar visit

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर रविशंकर प्रसाद का बयान (Photo-IANS)

Bihar Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी के बड़े नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता और खासकर बिहार के लोगों की नब्ज को बिल्कुल नहीं समझते हैं। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए तंज कसा कि राहुल गांधी जहां भी चुनावी दौरे पर जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार होना तय रहता है।

क्या बोले बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते है वहां कांग्रेस की लुटिया डूब जाती है। आपने देखा होगा वे बंगाल-असम-महाराष्ट्र-हरियाणा गए, वहां का विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या रहा। कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 

‘कांग्रेस से डीएमके भी हो गई अलग’

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से डीएमके के अलग होने पर भी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी सहयोगी डीएमके भी अलग हो गई है। राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि उनका आने का अधिकार है, लेकिन जनता कुछ नहीं करने वाली है। 

जनता की नब्ज नहीं जानते राहुल गांधी- रविशंकर प्रसाद

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में एसआईआर को लेकर विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने काफी हल्ला किया था, उसका क्या हुआ? राहुल गांधी जनता की नब्ज नहीं समझते हैं और खासतौर पर बिहार की जनता की बिल्कुल नहीं। 

15 जुलाई को बिहार दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 15 जुलाई को बिहार के दौरे पर रहेंगे। हालांकि वे 11 जुलाई को आने वाले थे। लेकिन बाद में कार्यक्रम की तारीख में बदलाव कर दिया। इस दिन कांग्रेस सांसद छात्रों के साथ एक बड़ा सम्मेलन करेंगे। 

पटना में करेंगे छात्रों के साथ संवाद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी पटना में राहुल गांधी का छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं की पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पूरी तरह से जुट गई है। 

बिहार दौरे के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुसल्लहपुर हाट इलाके में पैदल मार्च भी कर सकते हैं। दरअसल, यहां पर पटना का सबसे बड़ा कोचिंग हब है। यहीं पर खान सर की कोचिंग सहित कई प्रमुख संस्थान भी हैं।