3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब में कांग्रेस नहीं बना सकती सरकार, चरणजीत चन्नी के घर से निकलने के बाद बोले कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी

Congress प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान तरसेम सिंह डीसी ने चन्नी को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई।
2 min read
Google source verification
Charanjit Channi

चरणजीत सिंह चन्नी (IANS Photo)

Charanjit Singh Channi: पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया। इस बीच कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जनता पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को देखना चाहती है, जबकि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।

चन्नी को सीएम चेहरा बनाने की मांग

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाया है, जिसके बाद उन्होंने अपने मोरिंडा स्थित आवास पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई। बैठक में भारत भूषण आशु समेत कई पूर्व विधायक पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी ने कहा, 'कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में सरकार नहीं बना सकती क्योंकि जनता उन्हें सपोर्ट नहीं करती। जनता चाहती थी कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदला जाए जनता चरणजीत चन्नी को पंजाब के अगले सीएम के तौर पर देखना चाहती है।'

बैठक में कौन-कौन पहुंचा?

चरणजीत सिंह चन्नी के मोरिंडा स्थित आवास पर बुलाई गई बैठक में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, गुरप्रीत सिंह कांगड़, भारत भूषण आशु, राणा गुरजीत सिंह, गुरकीरत कोटली और पूर्व सांसद मोहम्मद सादिक भी बैठक में पहुंचे। इनके अलावा पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़, लखवीर सिंह लखा, मदनलाल जलालपुर, अंगद सिंह सैनी, हरमिंदर सिंह गिल, कुशलदीप सिंह 'किक्की' ढिल्लों और पूर्व पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी को चन्नी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर भी चर्चा

एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समर्थकों के साथ बैठक कर अपनी ताकत दिखा रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

रंधावा ने मुलाकात की वजह बताई

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमित शाह से मुलाकात की वजह बताई उन्होंने कहा कि उनकी अमित शाह से मुलाकात केवल पंजाब में बढ़ती गुंडागर्दी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हुई। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर वह पहले ही गृह मंत्रालय को पत्र लिख चुके थे और उसी संबंध में चर्चा की गई। वहीं, जब उनसे चरणजीत सिंह चन्नी की बैठक और कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस बैठक के बारे में वही बेहतर बता सकते हैं जिन्होंने इसे बुलाया है।