
मृतका की फाइल फोटो: पत्रिका
Woman Dies Under Suspicious Circumstances: झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्यालू कलां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की मौत पानी की डिग्गी में पैर फिसलने से हुई, जबकि मृतका के पिता ने इसे हत्या बताते हुए दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार 28 जून को झुंझुनूं जिले के स्यालू कलां गांव निवासी मनीषा पत्नी मनोज भालोठिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मृतका के पिता रणवीर मेचू निवासी कुलोठ कलां ने सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मनीषा का विवाह वर्ष 2020 में मनोज पुत्र सुबे सिंह भालोठिया के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार बेटी ने अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी परिवार को भी दी थी।
पिता का आरोप है कि 28 जून को ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए पानी की डिग्गी में पैर फिसलने की कहानी बनाई। उनका कहना है कि ये एक साजिश थी जिसे हादसा बताकर छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। इन्होने मेरी बेटी को मार दिया।
पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पति मनोज, सास मायावती देवी, ससुर सुबे सिंह, देवर मनजीत और देवरानी रेखा के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आज पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
29 Jun 2026 12:47 pm
Published on:
29 Jun 2026 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
