राष्ट्रीय

Ratan Tata के सौतेले भाई Noel Tata बनें टाटा संस के करोड़ों के मालिक, उनके है ये 3 उत्तराधिकारी

Ratan tata successor: टाटा समूह के दिग्गज रतन टाटा का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु के साथ ही समूह के भविष्य के नेतृत्व को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

2 min read

Ratan tata successor: दो दशक से अधिक समय तक नमक से लेकर सॉफ़्टवेयर बनाने वाली कंपनी के चेयरमैन रहे रतन टाटा ने बुधवार रात 11.30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित टाटा सोमवार से अस्पताल में ICU में थे। टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे। वह दिवंगत रतन टाटा की जगह लेंगे। टाटा ट्रस्ट के पास टाटा ग्रुप की कमर्शियल इकाई टाटा ट्रस्ट के सबसे ज्यादा शेयर हैं। नोएल टाटा 33.7 लाख करोड़ रुपये के मुखिया होंगे। सर्वसम्मति से नोएल टाटा को नया चेयरमैन चुना गया। टाटा ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग में बड़ा फ़ैसला लिया गया है।

कौन है नोएल टाटा?

नोएल टाटा, जो नवल टाटा और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन के पुत्र हैं, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं - माया, नेविल और लीह टाटा, जो आगे चल कर टाटा कॉर्पोरेट साम्राज्य के संभावित उत्तराधिकारी माने जा सकते हैं।

माया टाटा

माया टाटा: 34 वर्षीय माया टाटा ने बेयस बिज़नेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ़ वारविक से डिग्री प्राप्त की है। वह टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में प्रमुख पदों पर कार्यरत रही हैं। उन्होंने टाटा न्यू ऐप के लॉन्च में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नेविल टाटा

नेविल टाटा: 32 वर्षीय नेविल टाटा टोयोटा किर्लोस्कर समूह की मानसी किर्लोस्कर से विवाहित हैं। टाटा समूह में 'सक्रिय' खिलाड़ियों में से एक हैं और ट्रेंट लिमिटेड के तहत हाइपरमार्केट श्रृंखला स्टार बाज़ार का नेतृत्व करते हैं। वह कंपनी के भीतर भविष्य की नेतृत्व स्थिति के लिए संभावित उम्मीदवारों में से एक हैं।

लिआ टाटा

लिआ टाटा: 39 वर्षीय लिआ टाटा टाटा समूह के आतिथ्य क्षेत्र की प्रभारी हैं। स्पेन के IE बिज़नेस स्कूल से स्नातक, उन्होंने ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस ब्रांड के तहत प्रतिष्ठित ताज संपत्तियों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पाकिस्तान की GDP से अधिक संपत्ति

पाकिस्तान की जीडीपी 347 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है, जबकि अकेले टाटा समूह का मार्केट वैल्यूएशन करीब 400 अरब डॉलर यानी 33 लाख 58 हजार करोड़ रुपये के बराबर है।

Updated on:
11 Oct 2024 02:01 pm
Published on:
10 Oct 2024 08:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर