राष्ट्रीय

PK की पार्टी में शामिल हो सकते है RCP सिंह! जन सुराज में होगा ‘आसा’ का विलय, 7 महीने पहले बनाई थी पार्टी

Bihar Politics: आरसीपी सिंह ने जदयू से अलग होने के बाद करीब 7 महीने पहले अपनी पार्टी आप सबकी आवाज (आसा) का गठन किया था।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2025, 10:52 PM IST
Feature image

Bihar Election: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) होने है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी पारा भी हाई होता जा रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जल्द ही जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर के साथ हाथ मिला सकते है। इसी के साथ उनकी पार्टी आप सबकी आवाज (आसा) का जन सुराज में विलय भी हो जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों नेता रविवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान कर सकते है।

दोनों के बीच बातचीत हुई पूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच इसको लेकर बातचीत पूरी हो गई है। रविवार को राजधानी पटना में जन सुराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर मौजूद रहेंगे। 

सियासी गलियारों में चर्चाएं हुई तेज

दरअसल, बिहार के सियासी गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरसीपी सिंह या तो प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हो जाएंगे या फिर आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो सकता है। अगर ऐसा होता होता है तो विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा।

7 माह पहले पार्टी का किया था गठन

बता दें कि आरसीपी सिंह ने जदयू से अलग होने के बाद करीब 7 महीने पहले अपनी पार्टी आप सबकी आवाज (आसा) का गठन किया था। उस समय आरसीपी सिंह ने कहा कहा था कि अभी ही उनके पास 140 सीटों पर मजबूत प्रत्याशी हैं। वे दावे अब राजनीतिक इतिहास हो जाएंगे।

2023 में बीजेपी में हुए थे शामिल

बता दें कि 2023 में आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे, क्योंकि उससे पहले नीतीश कुमार एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में चले गए थे। लेकिन बाद में 2024 में नीतीश कुमार के वापस एनडीए में आने के बाद आरसीपी सिंह अलग-थलग पड़ गए थे।

कौन हैं आरसीपी सिंह

रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) एक भारतीय राजनेता और पूर्व नौकरशाह हैं। RCP सिंह जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U)) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी थे। नीतीश कुमार के साथ मतभेद के बाद 2022 में JD(U) से इस्तीफा दे दिया और 2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। 2024 में उन्होंने BJP छोड़कर अपनी पार्टी "आप सबकी आवाज" की स्थापना की।

Updated on:
17 May 2025, 10:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?

दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर वाले शो को लेकर इंदौर में बम थ्रेट, 3 स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला धमकी भरा ईमेल

मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी का किया समर्थन, कहा- पैसों का नहीं है मामला

JNU प्रोफेसर बिमोल अकोइजम की बर्खास्तगी पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक, 11 छात्राओं ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप