राष्ट्रीय

Reasi Terror Attack : रियासी हमले के आतंकी का स्केच जारी, सूचना देने पर मिलेगा 20 लाख ईनाम

Reasi Terror Attack : रियासी के पौनी इलाके में यात्री बस पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकी ठिकाने के बारे में किसी भी उपयोगी जानकारी के लिए 20 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है।

less than 1 minute read
Jun 12, 2024

Reasi Terror Attack : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को रियासी में बस पर हमला करने वाले एक आतंकी का स्केच जारी किया है। इस आतंकी की सही सूचना देने वाले को 20 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। यह वही आतंकी है जिसने बस के सामने आकर करीबन ब्लैंक रेंज से बस चालक को गोली मारी थी। इसने कपड़े भारतीय सेना की तरह ही पहन रखे थे।

गौरतलब है कि आतंकियों ने रविवार को शिवखोड़ी मंदिर से कटरा श्री माता वैष्णों देवी मंदिर के लिए जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर हमला कर दिया था। पहली गोली बस चालक का लगी और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थ यात्री इसमें सवार थे। इसमें चालक सहित 9 लोग मारे गए थे। इसमें एक बच्चे सहित जयपुर का पूरा परिवार ही मारा गया था। 41 अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि रियासी के पौनी इलाके में यात्री बस पर हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकी के ठिकाने के बारे में किसी भी उपयोगी जानकारी के लिए 20 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर आतंकवादी का स्केच तैयार किया गया था और लोगों से जानकारी प्रदान करने की अपील की गई।

आतंकियों की तलाश में 11 टीमें
अधिकारियों ने कहा कि हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए मंगलवार को व्यापक प्रयास जारी थे, सुरक्षा कर्मियों की 11 टीमें जमीन पर काम कर रही थीं और रैनसो-पोनी-त्रेयाथ बेल्ट के चारों ओर एक बहु-दिशात्मक घेरा बनाया गया था।

Updated on:
12 Jun 2024 07:43 am
Published on:
12 Jun 2024 07:35 am
Also Read
View All

अगली खबर