राष्ट्रीय

Indian Railway: रेल यात्रियों को इस साल मिलेंगी ये 5 बड़ी सौगातें, जानिए डिटेल

Indian Railway: मोदी सरकार इस साल रेल यात्रियों को बड़ी सौगातें देने की तैयारी में है। रेलवे इस साल 5 ऐसे बड़े बदलाव की तैयारी है, जिससे यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिल सकेंगी।

2 min read

Indian Railway: देश में रेल यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे कई बड़े कदम उठा रही है। हाल ही में दो रूटों पर अमृत भारत ट्रेनें चलाई गईं। इसके अलावा 2026 तक देश को पहली बुलेट ट्रेन मिल सकती है। मोदी सरकार इस साल रेल यात्रियों को बड़ी सौगातें देने की तैयारी में है। बता दें कि रेलवे इस साल 5 ऐसे बड़े बदलाव की तैयारी है, जिससे यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिल सकेंगी। रेलवे के इस कदम का फायदा सामान्य से लेकर फर्स्ट AC तक सफर करने वाले सभी यात्रियों को मिल पाएगा।

1- 500 रेलवे स्टेशनों का हो रहा रिडेवलपमेंट: रेलवे ने देशभर के 500 स्टेशनों पर रिडेवलपमेंट का काम शुरू किया है। स्टेशन रिडेवलपमेंट योजना में 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के रेलवे  स्टेशन शामिल किए गए हैं। इन स्टेशनों पर रूफ प्लाजा, वेटिंग रूम, लिफ्ट, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने की जगह, कियोस्क, जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। इन स्टेशनों की डिजाइन भारतीय विरासत को देखकर बनाया जा रहा है।

2- अमृत भारत: भारतीय रेल ने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन अमृत भारत का संचालन शुरू कर दिया है। अभी एक अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक और दूसरी अमृत भारत मालदा टाउन से बेंगलुरु तक चलाई जा रही है। इन ट्रेनों में यात्रियों को लग्जरी ट्रेनों जैसी सुविधा उपलब्ध है। रेलवे जल्द और रूट पर अमृत भारत चलाने की तैयारी कर रहा है। 

3- वंदे भारत मेट्रो भी तैयार: वंदेभारत मेट्रो भी लगभग तैयार हो चुकी है। जल्द इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा। रेलवे इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। बता दें कि यह ट्रेन 100 से 200 किलोमीटर की दूरी के आसपास के शहरों के बीच चलाई जाएगी।

4- दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनकर तैयार: भारतीय रेलवे जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बना रही है। इसका नाम चिनाब ब्रिज है। पुल का निर्माण अपने आखिरी चरण में है। ये पुल इस साल शुरु हो जाएगा। लोग बादलों के बीच ट्रेन सफर का आनंद ले पाएंगे। यह पुल चिनाब नदी पर  359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। बता दें कि ये पुल पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है। 

5- रेलवे ने पहली लंबी दूरी की लग्जरी ट्रेन भी तैयार कर ली है। इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाएगी। जल्द ही इसका ट्रायल शुरु हो जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर