राष्ट्रीय

Reliance Workforce: पहले रिचार्ज महंगे अब कर्मचारियों की छटनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में वर्कफोर्स की भारी-भरकम कटौती

Anupam Mittal on Reliance Workforce: अडानी (Adani Group) और हिंडनबर्ग (Hindenburg Report ) मसले पर जारी हंगामे के बीच अब देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को लेकर मामला उठने लगा है।

2 min read
Mukesh Ambani reliance industries

Anupam Mittal on Reliance Workforce: अडानी (Adani Group) और हिंडनबर्ग (Hindenburg Report) मसले पर जारी हंगामे के बीच अब देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को लेकर मामला उठने लगा है। शादी डॉट कॉम के फाउंडर एवं शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज अनुपम मित्तल (Aupam Mittal) ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industry Jio) के कर्मचारियों की हुई छंटनी का मामला सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर उठाया। उन्होंने सवाल किया है कि इस मसले पर इतनी चुप्पी क्यों है।

Shark Tank India judge and Shadi dot Com Founder Anupam Mittal

अनुपम मित्तल ने उठाया मामला

शादी डॉट कॉम के फाउंडर एवं शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की हुई कटौती की खबर शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, '42 हजार? यह क्वाइट न्यूज क्यों है? इस खबर से तो आर्थिक और राजनीतिक गलियारे में गंभीर खतरे की घंटियां बजनी चाहिए थी।'

इस से सेगमेंट में हुई सबसे ज्यादा छटनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने FY2023-24 में अपने कर्मचारियों की कुल संख्या में 42 हजार की कटौती कर दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की संख्या में यह भारी-भरकम कमी का कारण लागत को कम करने पर ध्यान देना और हायरिंग की रफ्तार को कम करना बताया जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वर्कफोर्स कम करने की जानकारी बीते दिनों जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की संख्या में 11 फीसदी की कमी आई है। पिछले वित्त वर्ष के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल सेक्टर में कर्मचारियों की कुल संख्या 2,07,552 पर आ गई थी, जो उसके कुल कर्मचारियों के लगभग 60 फीसदी के बराबर है। हालांकि एक साल पहले रिटेल सेक्टर में 2,45,581 कर्मचारी काम कर रहे थे।

Published on:
11 Aug 2024 12:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर