राष्ट्रीय

Republic Day 2024: इस वर्ष हमारा देश कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा, 74वां या 75वां?

Republic Day 2024: हमारा देश हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जोश और उत्साह से मनाता है। इसी दिन 1950 में भारत में संविधान लागू किया गया। ऐसे में बहुत से लोगों को कंफ्यूजन होगा कि इस साल हम कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएंगे?

less than 1 minute read

भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस उमंग और उत्साह से मनाया जाता है। अंग्रेजों के 200 सालों के शासन के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। इसके बाद 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन में भारत का संविधान लिखकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। तभी से हमारा देश इस दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाता आ रहा है। हालांकि इतने सालों बाद भी देश के कई लोग इस कंफ्यूजन में रहते है कि इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, 74वां या 75वां? आज हम आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करेंगे।

सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत बना था गणतंत्र राष्ट्र

हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर, देश के राष्ट्रपति इंडिया गेट पर तिरंगा झंडा फहराते हैं। इस दिन भव्य परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी सशस्त्र बल, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और अन्य सामाजिक संगठनों की भागीदारी होती है। यह दिन भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत ने गणतंत्र राष्ट्र का दर्जा प्राप्त किया। सिर्फ 6 मिनट बाद, इस ऐतिहासिक क्षण को महत्वपूर्ण बनाते हुए भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अपनी शपथ ली थीं।

इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा?

26 जनवरी 1950 को पहला इसके बाद 26 जनवरी 1951 को दूसरा, फिर तीसरा और 1959 में 10वां, 1969 में 20वां, 1999 में 50वां गणतंत्र दिवस मनाया। ऐसे ही से 2024 में देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

Also Read
View All