8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकी गिरफ्तार, घातक हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

जम्मू

image

Vinay Shakya

Apr 08, 2026

Terrorist Arrested

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया (सांकेतिक इमेज)

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को दहलाने की साजिश रच रहे आतंकियों को गिरफ्तार किया है। देश को दहलाने की साजिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमे पाकिस्तानी आतंकी अबु हुरैरा उर्फ अब्दुल्ला और उस्मान उर्फ खुबैब शामिल है। इन दोनों आतंकियों पर सुरक्षा बलों ने 12-12 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

16 साल से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहा था अब्दुल्ला

अबु हुरैरा उर्फ अब्दुल्ला 16 वर्ष से सुरक्षा एजेंसियों से बचकर कश्मीर सहित देश के कई इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इनके अलावा 3 स्थानीय आतंकी मोहम्मद नकीब बट, आदिल रशीद बट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आतंकियों के पास से घातक हथियारों का जखीरा बरामद किया है। आतंकी माड्यूल का पता लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में 19 जगहों पर छापेमारी की है।

हमले की साजिश और ISI के लिए बेस तैयार कर रहे थे आतंकी

अब्दुल्ला और उस्मान, कश्मीर समेत देश के विभिन्न भागों में सिलसिलेवार आतंकी हमलों को अंजाम देने का षड्यंत्र रचने के अलावा पाकस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए देश के कुछ खास हिस्सों में जासूसी का नेटवर्क तैयार कर रहे थे। आतंकी वारदातों के बाद अब्दुल्ला लंबे समय से गायब था। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों का मानना था कि अब्दुल्ला मर चुका है या तो पाकिस्तान लौट गया है।

अब्दुल्ला का करीबी उस्मान उर्फ खुबैब घाटी में अपनी गतिविधियां लगातार बढ़ा रहा था। उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन नहीं मिल रहा था। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया और विभिन्न संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों की निगरानी शुरु की तो पता चला कि हुरैरा पंजाब में मौजूद है। उसके साथ उस्मान उर्फ खुबैब भी है। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG टीम ने मलेरकोटला पंजाब में छापा मारकर दोनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया।