राष्ट्रीय

Royal Enfield की इन बाइकों पर लोगों ने बरसाया प्यार, जून में 73,141 मोटरसाइकिल बेचकर बनाया रिकॉर्ड, इतने रुपये में मिल जाएगा टॉप मॉडल

Royal Enfield Bike: रॉयल एनफील्ड ने जून 2024 में 73,141 मोटरसाइकिलें बेचकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। रॉयल एनफील्ड ने 7,024 बाइक्स का निर्यात किया। आइए जानते हैं डिटेल्स-

2 min read
Royal Enfield Bike

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की क्लासिक 350 (Classic 350) और बुलेट 350 (Bullet 350) मॉडल ने जून में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। इनकी बिक्री के कारण ही रॉयल एनफील्ड इस रिकॉर्ड तक पहुंच पाई है। इन दोनों मॉडलों को भारतीय बाजार में बेहद पसंद किया जाता है। इसका क्लासिक लुक और दमदार इंजन लोगों को आकर्षित कर रहा है।

Royal Enfield Guerrilla 450 Launches

एडवेंचर बाइक गुरिल्ला 450 होगी लॉन्च (Royal Enfield Guerrilla 450 Launches)

रॉयल एनफील्ड जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) लॉन्च करने जा रही है। यह बाइक हिमालयन 450 पर बेस्ड होगी। हिमालयन एक एडवेंचर टूरर होने के बजाय गुरिल्ला एक रोडस्टर बाइक होगी। दोनों बाइक में कई समानताएं होंगी, लेकिन कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 फीचर्स (Royal Enfield Guerrilla 450 Features)

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर होंगे। इसके अलावा कुछ और वैरिएंट में हिमालयन 450 का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। वैरिएंट में स्कैम 411 का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। गुरिल्ला में हिमालयन से अलग एक छोटा फ्यूल टैंक होगा।

Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का इंजन (Royal Enfield Guerrilla 450 Engine)

गुरिल्ला 450 में रॉयल एनफील्ड का पहला लिक्विड-कूल्ड इंजन, शेरपा 450 होगा, ये 39bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक में एक 6-स्पीड गियरबॉक्स होगा, इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच होगा।

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की कीमत (Royal Enfield Bike Price)

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक की कीमत ₹ 2,40,000 - ₹ 2,60,000 के बीच रहने का अनुमान है। वहीं रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की ऑन-रोड कीमत ₹ 1.91 to 2.37 लाख के बीच है। बुलेट 350 के पेट्रोल वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत ₹ 1.91 लाख रुपये से शुरू होती है।

Royal Enfield Bullet 350

रॉयल एनफील्ड के CEO ने कही ये बातें

रॉयल एनफील्ड के CEO बी गोविंद राजन (B Govindarajan) ने जून 2024 के प्रदर्शन के बारे में कहा कि हम अपनी लंबी पीरियड की स्कीम पर अटल हैं। हम उसी दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। इस महीने हमारी बहुप्रतीक्षित रोडस्टर गुरिल्ला 450 दुनिया भर में लॉन्च होगी। हम मिड सेगमेंट में इसके लिए खुलने वाली संभावनाओं को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह साल रॉयल एनफील्ड के लिए बेहद रोमांचक होगा, क्योंकि हमने कई नए लॉन्च की योजना बनाई है, जो हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत करेंगे।

Updated on:
04 Jul 2024 09:53 am
Published on:
04 Jul 2024 09:52 am
Also Read
View All

अगली खबर