राष्ट्रीय

RSS आज हुआ 100 साल का, पर 2 अक्टूबर को मनाएगा शताब्दी वर्ष समारोह, जानें क्यों? कौन हैं इस बार के मुख्य अतिथि

RSS ने आज स्थापना के सौ साल पूरे कर लिए हैं। वह 2 अक्टूबर को अपना शताब्दी वर्ष समारोह मनाएगा। इस बार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। जानिए, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...

less than 1 minute read
Sep 27, 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (फोटो-पत्रिका)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अंग्रेजी कलेंडर के लिहाज से शनिवार को 100 साल का हो गया। देशी कलेंडर (विक्रम संवत) के लिए लिहाज से संघ विजयादशमी (दो अक्टूबर) से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा। अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को नागपुर में हुई थी। उस दिन विजयादशमी (दशहरे) का दिन था और संघ देशी कलेंडर के आधार पर ही स्थापना दिवस मनाता है।

ये भी पढ़ें

RSS का शताब्दी महोत्सव, विजयादशमी से शुरू होगा वर्षभर का कार्यक्रम

जनसंपर्क अभियान चलाएगा संघ

दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना के बाद अब विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के रूप में विस्तार पा चुका संघ शताब्दी वर्ष के दौरान व्यापक जन संपर्क अभियान चलाएगा। इसके तहत देश के सभी 6 लाख 35 हजार गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इस दौरान प्रतिनिधि सभा में पारित संकल्प पत्र को सभी स्वयंसेवकों तक पहुंचाया जाएगा।

विजयादशमी और उसके एक सप्ताह बाद तक संघ की सभी शाखाओं में पूर्ण गणवेश में अधिकतम स्वयंसेवक उपस्थित हो कर संघ का स्वरूप बताएंगे। वार्ड एवं सर्किल स्तर पर समाज सम्मेलन होंगे। खंड स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें की जाएंगी। इसके साथ ही प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित होगी जिसमें सामाजिक स्तर पर सक्रिय सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। युवा शक्ति जागरण के कार्यक्रम भी होंगे।

कोविंद होंगे मुख्य अतिथि

दशहरे पर संघ के शताब्दी स्थापना समारोह पर नागपुर में होने वाले मुख्य आयोजन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत का भी उद्बोधन होगा। नागपुर में पहली बार तीन पथ संचलन (स्वयंसेवकों की परेड) आयोजित किए जाऐंगे।

कार्यक्रमों में देंगे पंच परिवर्तन का संदेश

स्व का बोध
पर्यावरण संरक्षण
सामाजिक समरसता
कुटुंब प्रबोधन
नागरिक कर्तव्य

Published on:
27 Sept 2025 07:32 am
Also Read
View All
शादी के मंडप की जगह मर्चुरी पहुंचा दूल्हा, पत्नी की मौत के 8 महीने बाद अब साली से होनी थी शादी

100 करोड़ से ज्यादा की दौलत, कई पर हत्या-बलात्कार के आरोप, बंगाल चुनाव में उतरे उम्मीदवारों का कच्चा-चिट्ठा एडीआर रिपोर्ट में आया सामने

शराब टैक्स नियमों में बदलाव, कर्नाटक में अब एल्कोहल मात्रा से तय होगा टैक्स, जितनी ज्यादा स्ट्रेंथ उतना ज्यादा टैक्स

दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! ISI का खतरनाक क्रिमिनल मॉड्यूल बेनकाब

शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक मोटरसाइकिल चलने पर रोक, बंगाल चुनाव से पहले EC ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें लें पूरी डिटेल्स