हरियाणा पुलिस ने बताया कि साबिर मलिक बधरा के एक बस्ती में रहता था और पेट पालने के लिए कचरा इकट्ठा करने का काम करता था। 27 अगस्त को गोमांस खाने के शक में उसके ऊपर हमला किया गया।
हरियाणा के चरखी दादरी में 27 अगस्त को साबिर मलिक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। उस पर गौमांस खाने का शक था। वह पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना का निवासी थी। इस घटना के बाद सीएम ममता बनर्जी ने मलिक के परिवार को नौकरी देने का वायदा किया था। ममता बनर्जी ने बुधवार को यह वायदा पूरा भी कर दिया। उन्होंने उनकी पत्नी शकीला सरदार मलिक को बासंती ब्लॉक के भूमि और भूमि सुधार विभाग में नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दिया है। शकीला को पहले इस विभाग में अटेंडेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा और एक साल बाद उन्हें ग्रुप डी में पदोन्नत किया जाएगा।
हरियाणा पुलिस ने बताया कि साबिर मलिक बधरा के एक बस्ती में रहता था और पेट पालने के लिए कचरा इकट्ठा करने का काम करता था। 27 अगस्त को गोमांस खाने के शक में उसके ऊपर हमला किया गया। अगले दिन बधरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में एक नाबालिक सहित कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।