School, College And Bank Closed: भारतीय निर्वाचन आयोग ने दूसरे राज्यों के मतदाताओं के लिए भी सवैतनिक अवकाश देने का निर्देश दे रहा है।
School, College And Bank Closed: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के कारण 10 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है। यहां 10 जुलाई को मतदान होने जा रहा है और 13 जुलाई को मतगणना होगी। इसके कारण उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में चुनावी क्षेत्रों में अवकाश रहेगा। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पहले ही गाइडलाइन जारी की हुई है।
हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान के मद्देनजर इन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाताओं के लिए सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों के लिए 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन इन क्षेत्रों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी सवैतनिक अवकाश मिलेगा।
राज्य प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के जालंधर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के चलते ऊना, कांगड़ा, चंबा और सोलन जिलों में सेवाएं दे रहे पंजाब के पंजीकृत मतदाताओं और उत्तराखंड के बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के चलते सिरमौर और शिमला में सेवाएं दे रहे उत्तराखंड के पंजीकृत मतदाताओं के लिए भी 10 जुलाई को विशेष सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इन राज्यों में पंजीकृत मतदाता जो सरकारी, अर्ध-सरकारी और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हैं, उनके लिए भी विशेष सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता जो अन्य स्थानों में काम कर कर रहे हैं, उनके लिए भी विशेष आकस्मिक अवकाश का प्रावधान है।