राष्ट्रीय

Video: PM मोदी की उड़ान, विपक्ष हैरान, तेजस से नापा आसमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के मल्टीरोल फाइटर जेट तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2023, 4:06 PM IST
modi_tejas_1.jpg

शनिवार को बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइटर जेट तेजस में उड़ान भरी और इस लेकर अपने अनुभव साझा किया। जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना तस्वीर शेयर किया, देखते ही देखते यह वायरल हो गया। अब इस उड़ान की वीडियो सामने आई है जिसे देखकर आप भी रोमांचित महसूस करेंगे। पीएम मोदी ने तेजस लड़ाकू विमानों में अपनी उड़ान की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ और एचएएल के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"

जानिए तेजस की खासियत

तेजस विमान को वायुसेना का भविष्य कहा जाता है क्योंकि तेजस विमान का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। 6000 से ज़्यादा उड़ान भरने के बाद भी यह विमान किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ है। यह विमान दुनिया का सबसे छोटा और हल्का वजन वाला है। इसका वजन महज 6500 किलोग्राम है। इस विमान की स्पीड 2000 किलोमीटर प्रतिघंटा है यह मल्टीरोल एयरक्राफ्ट, एक साथ बचाव और हमला करने में माहिर है।

इस विमान में 9 हार्डपॉइंट बने है जिसमें खतरनाक रॉकेट और बम लगाया जा सकता है। इस विमान की लंबाई 13.2 मीटर, चौड़ाई 8.2 मीटर और हाईट 4.4 मीटर है। यह फाइटर प्लेन हर मौसम में उड़ सकता है और यह हवा में ईंधन भरने में सक्षम है। इसकी पहचान अब पूरे विश्व है। कई देश इसमें इंटरेस्ट दिखा रहे है।

यह भी पढ़ें : 'मुझे लगता है वो अपने...', Aditya L1 मिशन को लेकर इसरो चीफ सोमनाथ ने दी खुशखबरी


Published on: