राष्ट्रीय

Prajwal Revanna’s sex tapes: JDS के विधायक एचडी रेवन्ना को मिली जमानत, जेल से बाहर आते ही कहा- राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं हम

जद (एस) के एमएलए एचडी रेवन्ना को पांच लाख के मुचलके पर जमानत दे दी गई। जेल से बाहर आते ही उन्होंने खुद को राजनीतिक साजिश का शिकार बताया।

less than 1 minute read
HD Revanna, JDS MLA

Prajwal Revanna obscene video: कर्नाटक के होलेनरासीपुरा से जद (एस) JD(S) विधायक एचडी रेवन्ना (HD Revanna) जिन्हें 'अश्लील वीडियो' मामले से जुड़े अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एचडी रेवन्ना को सोमवार की शाम को सशर्त जमानत दे दी गई। रेवन्ना मंगलवार को परप्पाना अग्रहारा जेल से बाहर आ गए।

5 लाख के मुचलके पर हुई रिहाई

न्यायाधीश ने रेवन्ना को 5 लाख रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। शहर के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी अधिकारियों ने उन्हें 4 मई को गिरफ्तार किया था।

SIT कर रही है मामले की जांच

एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना को उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एसआईटी दोनों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोपों की जांच कर रही है।

मेरे खिलाफ हुई है राजनीतिक साजिश

हालांकि रेवन्ना ने इस मामले को उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।

Published on:
14 May 2024 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर