राष्ट्रीय

पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी पर शशि थरूर ने श्रीलंका सरकार को दे दी अहम सलाह, बोले- मैं आग्रह करता हूं…

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गहरी चिंता व्यक्त की है। थरूर ने श्रीलंका सरकार से प्रतिशोध की राजनीति त्यागने और विक्रमसिंघे के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की है। वरिष्ठ पत्रकार एस वेंकट नारायण ने भी इस गिरफ्तारी को 'हास्यास्पद' करार दिया है। विक्रमसिंघे पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है।

2 min read
Aug 24, 2025
कांग्रेस सांसद शशि थरूर और श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे। (फोटो- X/@ShashiTharoor)

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को उनके देश में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसपर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चिंता जताई है। इसके साथ, थरूर ने श्रीलंका से प्रतिशोध की राजनीति त्यागने और अपने पूर्व राष्ट्रपति के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की सलाह दी है।

थरूर ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ आरोप मामूली लगते हैं। इसके साथ, थरूर ने पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की, जिन्हें गिरफ्तारी के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें

Vande Bharat: मुंबई-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर आ गया नया अपडेट, रेलवे विभाग ने यात्रियों की बड़ी टेंशन कर दी दूर!

शशि थरूर ने कहा कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को मामूली आरोपों में गिरफ्तार किए जाने पर चिंतित हूं। उनके स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें पहले ही जेल अस्पताल ले जाया जा चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि भले ही श्रीलंका का यह आंतरिक मामला है, लेकिन मैं वहां की सरकार से प्रतिशोध की राजनीति त्यागने और अपने पूर्व राष्ट्रपति के साथ सम्मान व गरिमा के साथ व्यवहार करने का आग्रह करता हूं।

इससे पहले, वरिष्ठ श्रीलंकाई पत्रकार एस वेंकट नारायण ने पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति की गिरफ्तारी को 'हास्यास्पद' बताया था। उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि जरूरत पड़ने पर भारत 76 वर्षीय नेता को चिकित्सा सहायता प्रदान कर सकता है।

पत्रकार नारायण ने क्या कहा?

एएनआई से बात करते हुए, नारायण ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बेहद हास्यास्पद है क्योंकि, जैसा कि उन्होंने गिरफ्तारी से पहले कहा था- नमस्ते, मैंने अपने लिए कभी कुछ नहीं किया। मैंने सिर्फ श्रीलंका के लिए काम किया। और आप जानते हैं कि मुझे गिरफ्तार करना दर्शाता है कि राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके इस समय किस तरह के प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस मामले में हुई गिरफ्तारी

बता दें कि रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी लंदन की एक निजी यात्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल करने के आरोपों से जुड़ी है, जहां उन्होंने एक विश्वविद्यालय के स्नातक समारोह में भाग लिया था।

छह बार प्रधानमंत्री रहे रानिल विक्रमसिंघे ने गोटाबाया राजपक्षे को हटाए जाने के बाद जुलाई 2022 में श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था। सितंबर 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वे नेशनल पीपुल्स पावर के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके से हार गए।

Published on:
24 Aug 2025 09:09 am
Also Read
View All

अगली खबर