राष्ट्रीय

Youtuber ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी अधिकारी को भेजती थी वीडियो, मोबाइल से मिले सुराग

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने से पहले उन्हें पाकिस्तान दूतावास के अधिकारी दानिश के पास भेजती थी।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2025, 11:15 AM IST
Feature image
Youtuber ज्योति मल्होत्रा (Photo - IANS)

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में सामने आया है कि वह पाकिस्तान से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से पहले इन्हें पाकिस्तान दूतावास के अधिकारी दानिश के पास भेजती थी। दानिश के निर्देशानुसार वह इनको एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। माना जा रहा है कि दानिश उन वीडियो को एडिट या डिलीट करवा देता था, जिनसे पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचता हो। वह जांच करता कि पाकिस्तान की सुरक्षा से जुड़ा कोई गोपनीय अंश वीडियो में न जाए।

चार बैंक खातों में संदिग्ध रकम

ज्योति के मोबाइल से इस तरह के वीडियो भेजे जाने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। इस बीच पुलिस ज्योति के खातों की जांच कर रही है। उसके खातों में काफी रकम का खुलासा हुआ है। उसके चार बैंक खाते बताए गए हैँ।

पड़ोसी और रिश्तेदारों ने बनाई दूरी

ज्योति की ओर से अभी तक केस लड़ने के लिए कोई वकील नियुक्त नहीं किया गया है। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मेरे पास वकील करने के लिए पैसे नहीं हैं। ज्योति के पिता का कहना है, पिछले पांच दिन से मीडिया और पुलिस के अलावा मेरे घर कोई नहीं आ रहा। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने दूरी बना ली है।

यात्रा के पैटर्न समझ रही एजेंसियां

पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां ज्योति की यात्राओं के पैटर्न को समझने का प्रयास कर रही हैं, जिसमें ज्योति की यात्रा के बाद डाले गए वहां के वीडियो और उन क्षेत्रों में हुई आतंकी घटनाओं के लिंक को जोडऩे की कोशिश की जा रही है। ज्योति की किस-किस यात्रा को किसकी स्पॉन्सरशिप मिली? इस सवाल का जवाब अभी पुलिस तलाश रही है।

Updated on:
23 May 2025, 11:15 AM IST
Published on: