राष्ट्रीय

साकेत कोर्ट दिल्ली ने श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई

Shraddha Murder Case दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। आफताब ने कोर्ट से पढ़ाई के लिए कानून की किताबें मांगी। मिली की नहीं जानें
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2023, 12:44 PM IST
shraddha_murder_case.jpg
साकेत कोर्ट दिल्ली ने श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत एक बार और बढ़ा दी गई है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मंगलवार 10 जनवरी को आरोपित आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। आफताब मौजूदा समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। आफताब ने साकेत कोर्ट से अनुरोध किया कि, पढ़ाई के लिए उसे कुछ कानून की किताबें दी जाए। साकेत कोर्ट ने अफसरों को आफताब को गर्म कपड़े मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं। आरोपी आफताब के वकील ने शुक्रवार 6 जनवरी को डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए कोर्ट में आवेदन किया। आवेदन में कहा गया कि, आफताब जेल के अंदर कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। और उसके पास पर्याप्त कपड़े नहीं हैं। इसमें कहा गया कि, ऐसे में रोजमर्रा की वस्तुओं के साथ-साथ गर्म कपड़ों को खरीदने के लिए पैसों की तत्काल जरूरत है।

आफताब को पांचवीं बार न्यायिक हिरासत में भेजा

आफताब की पुलिस कस्टडी की मियाद 26 नवम्बर को खत्म हो गई थी। उसके बाद साकेत कोर्ट ने उसे पहली बार 14 दिनों की जुडिशियल कस्टडी में भेजा। 9 दिसम्बर को पुलिस ने कोर्ट को बताया कि, मामले में जांच जारी है। साकेत कोर्ट ने एक बार फिर न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट ने 23 दिसंबर को फिर से आफताब को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। छह जनवरी को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दिया। और कहाकि, आरोपी को 10 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से मेरे सामने पेश किया जाए।

बाल और हड्डी के सैंपल मैच हुए

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस और तमाम जांच एजेंसियां सुबूत जुटाने में जुटी हुई हैं। कोई ढील नहीं छोड़ना चाहती हैं। चार जनवरी नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा की माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्धा के बाल और हड्डी के सैंपल मैच होने की पुष्टि हुई है। जांच के लिए हैदराबाद भेजा गया था।

श्रद्धा की हड्डियों को पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए भेजेगी दिल्ली पुलिस

विशेष पुलिस आयुक्त डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि, दिल्ली पुलिस को हैदराबाद स्थित सेंटर ऑफ डीएनए फिंगरप्रिंट एंड डायग्नोस्टिक से रिपोर्ट मिल गई है। अब दिल्ली पुलिस श्रद्धा की हड्डियों को पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए भेजेगी। पिछले महीने भी डीएनए टेस्ट किया गया था। इसमें दिल्ली के जंगलों में मिली हड्डियों का मिलान श्रद्धा के पिता से किया गया था। तब भी डीएनए मिलान हो गया था।

Updated on:
10 Jan 2023, 12:44 PM IST
Published on: