Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board: श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने मंदिर में पूजा करने के बाद तीर्थयात्रियों को पुरानी गुफा दर्शनार्थियों के लिए खोल दी गई है।
Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board : श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के गर्भगृह का दर्शन अब प्राकृतिक गुफा से कर पाएंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार से पूजा अर्चना के बाद गुफा को दोबारा खोल दिया गया है। मंदिर में इस समय श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। ऐसे में प्राकृतिक और पुरानी गुफा को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। इस गुफा के माध्यम से सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक दर्शन होंगे। इसके बाद शाम साढ़े 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दर्शन कराया जाएगा। एक दिन में करीब 12 घंटे के लिए ये गुफा खोली जाएगी।
श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि वार्षिक पूजा के बाद प्राकृतिक गुफा को खोला गया है। बोर्ड इस बात का पूरा ध्यान रखेगा कि गुफा में भीड़ की क्षमता का ध्यान रखा जाए। इसके साथ श्रद्धालु ज्यादा से ज्यादा दर्शन कर पाएं। इस संबंध में बोर्ड के सभी अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक गुफा जनवरी और फरवरी में खोली जाती है। इस समय दर्शन के लिए भीड़ कम होती है। इसके अलावा अन्य 10 महीने नवनिर्मित गुफाओं के माध्यम से दर्शन कराए जाते हैं। जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुट पहाड़ियों पर बने वैष्णो देवी के मंदिर में 93.50 लाख लोगों ने देवी के दर्शन किए। इससे पहले 2013 में सर्वाधिक 93.24 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।