राष्ट्रीय

सोनम वांगुचक का ऐलान, ’20 जुलाई को संसद मार्च करूंगा, अगर मार्च सफल नहीं हुआ तो भूत बनकर वापस आऊंगा’

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने कहा कि किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा और संसद मार्च करूंगा। यदि असफल रहा तो भूत बनकर वापस आउंगा। उन्होंने मानसून सत्र शुरू होने से पहले मोदी सरकार की परेशानी बढ़ा दी है।
2 min read
Jul 17, 2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर लोगों से संसद मार्च में शामिल होने की अपील की। फोटो सोर्स-@CJP_for_India

Sonam Wangchuk march to Parliament: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक बीते कई दिनों से अनशन पर हैं। वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे मांग पर अड़े हुए हैं। अब उन्होंने मोदी सरकार की परेशानी बढ़ाने वाली बात कह दी है। सोनम वांगुचक ने कहा कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, ताकि मैं आप सब के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं रहा तो फिर मैं भूत बनकर वापस आऊंगा। सोनम वांगचुक के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने कैप्शन में लिखा कि सोनम वांगचुक ने अपनी जिन्दगी के इतने कठिन समय पर भी अपना सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं खोया!

अपनी माताओं को साथ लेकर मार्च में आएं

सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं आप सबको बड़ी संख्या में जुड़कर एक छोटा कदम उठाने को कहूंगा न कि सिर्फ मुझे अनशन खत्म करने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि मिस्ड कॉल करके बताएं कि आप मार्च में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मार्च में वह अपनी माताओं को साथ लेकर आएं। वांगचुक ने कहा कि मां के दिल में जो बच्चों के लिए प्यार होता है वह किसी के दिल में नहीं होता है। मैं चाहूंगा कि माएं इस मार्च की अगुआई करें। वह ले जाएं हमें संसद तक। अगर ये मार्च सफल रहा तो मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि जब यह मुद्दा सही हाथों में जाएगा तो मैं चैन की नींद सो पाऊंगा और अनशन भी तोड़ पाऊंगा।

सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की मांग

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वांगचुक ने देश के लिए और बच्चों के भविष्य के लिए अपनी सेहत तक दांव पर लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेकर सोनम वांगचुक को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए। आप संयोजक ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि परीक्षा किसी बच्चे के लिए सिर्फ एक कागज नहीं बल्कि एक सपना होता है। उन्होंने कहा कि मैंने IIT की परीक्षा दी थी, तब पेपर लीक नहीं होते थे। मेरे दोनों बच्चे भी IIT से पढ़े हैं। उस दौर में भी पेपर लीक नहीं होते थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल गए हैं । बच्चों का यह भरोसा टूटता जा रहा है कि मेहनत और काबिलियत से वे आगे बढ़ सकते हैं।

Updated on:
17 Jul 2026 10:22 am
Published on:
17 Jul 2026 09:26 am