17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं ‘लप्पू सा सचिन’ फेम मिथिलेश भाटी, कहा- ‘अब तो सिस्टम ही लप्पू हो गयो है’

Sonam Wangchuk Hunger Strike : दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल कर रहे हैं। इसी कड़ी में, सोशल मीडिया पर अपने एक बयान से सनसनी मचाने वाली ग्रेटर नोएडा के राबूपुरा निवासी मिथिलेश भाटी भी सोनम वांगचुक को समर्थन करने के लिए पहुंची।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 17, 2026

Mithilesh Bhati and Sonam Wangchuk

Mithilesh Bhati and Sonam Wangchuk। फोटो- सोशल मीडिया और आईएएनएस

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल कर रहे हैं। इसी कड़ी में, सोशल मीडिया पर अपने एक बयान से सनसनी मचाने वाली ग्रेटर नोएडा के राबूपुरा निवासी मिथिलेश भाटी भी सोनम वांगचुक को समर्थन करने के लिए पहुंची। जैसे ही जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों को भनक लगी कि 'लप्पू सा सचिन' फेम मिथिलेश भाटी वहां मौजूद हैं, उन्हें देखने और सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

'अब तो पूरा सिस्टम ही लप्पू है'

अपनी बेबाक और ठेठ देसी शैली के लिए जानी जाने वाली मिथिलेश भाटी से जब मीडियाकर्मियों ने उनके पुराने वायरल वीडियो को लेकर पूछा कि 'भाटी जी, इस बार आपकी नजर में 'लप्पू' कौन है?' इस पर मिथिलेश भाटी ने जवाब देते हुए कहा कि 'मान लेयो भैया, अब तो पूरो सिस्टम ही लप्पू हो रहे हो।' इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सीमा-सचिन मामले से आई थीं सुर्खियों में

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीना के प्रेम प्रसंग के दौरान मिथिलेश भाटी रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन गई थीं। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने सचिन को 'लप्पू सा सचिन, झिंगुर सा लड़का…' कहकर संबोधित किया था। उनका यह संवाद इस कदर वायरल हुआ कि इस पर सैकड़ों मीम्स, रील्स और रैप सॉन्ग बन गए थे।

वांगचुक से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

वहीं, शुक्रवार सुबह सोनम वांगचुक से मिलने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताई। वांगचुक से मिलने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम सभी सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर परेशान हैं और सत्ता में एक बहुत ही असंवेदनशील सरकार है जो लोकतांत्रिक विरोध की भाषा नहीं समझती। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार के सामने, विरोध का तरीका बदलते रहना चाहिए। हमें उनकी सेहत और उनके साथ बैठे स्टूडेंट्स की भी चिंता है। अपनी जान जोखिम में डालकर, आप इस सरकार से कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे।

सोनम वांगुचक का ऐलान, '20 जुलाई को संसद मार्च करूंगा'

सोनम वांगुचक ने कहा कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, ताकि मैं आप सब के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं रहा तो फिर मैं भूत बनकर वापस आऊंगा। सोनम वांगचुक के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने कैप्शन में लिखा कि सोनम वांगचुक ने अपनी जिन्दगी के इतने कठिन समय पर भी अपना सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं खोया!