राष्ट्रीय

Sonia Gandhi: पहली मुलाकात में ही राजीव गांधी के इस अंदाज पर फिदा हो गई थीं सोनिया गांधी, सुनाया दिलचस्प किस्सा

Belonging A Journey of Love: सोनिया गांधी ने अपनी आगामी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की झलक साझा करते हुए राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा सुनाया। जानिए, कैसे इंग्लैंड के एक ग्रीक रेस्तरां में शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 12:53 PM IST
Sonia Gandhi Upcoming Book
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 'X' पर किया डेब्यू (Photo-IANS)

Sonia Gandhi Biography: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के बाद अब एक्स (X) पर भी डेब्यू कर लिया है। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में अपनी आने वाली किताब 'Belonging: A Journey of Love' के बारे में जानकारी शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया। 

सोनिया गांधी ने बताया कि इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान दोनों की मुलाकात एक ग्रीक रेस्तरां में हुई थी। पहली ही मुलाकात में राजीव गांधी का सौम्य स्वभाव उन्हें बेहद पसंद आया था।

इंग्लैंड के एक रेस्तरां में हुई थी पहली मुलाकात

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में रहते हुए वह इटैलियन खाना तलाश रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक ग्रीक रेस्तरां के बारे में पता चला, जहां यूरोप के साथ-साथ भारत के भी कई छात्र खाना खाने आया करते थे। इसी रेस्तरां में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी।

सोनिया गांधी ने बताया कि उस रेस्तरां में ज्यादातर यूरोपीय छात्र आते थे, लेकिन भारतीय छात्र भी वहां जाते थे। इसी जगह उनकी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात हुई थी। 

राजीव गांधी का सौम्य स्वभाव सोनिया गांधी को आया था पसंद

राजीव गांधी से पहली मुलाकात को याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें लगभग तुरंत महसूस हो गया था कि वह उनके साथ अपना जीवन बिताना चाहेंगी। बाद में उन्हें पता चला कि राजीव गांधी भी उनके बारे में ऐसा ही महसूस करते थे।

सोनिया गांधी ने बताया कि एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों का परिचय कराया था। इसके बाद वे दोस्त बन गए। दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना, घूमना और अलग-अलग जगहों को देखना उनकी मुलाकातों का हिस्सा बन गया। उन्होंने एक वैलेंटाइन पार्टी का भी जिक्र किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे।

25 फरवरी 1968 को हुई थी सोनिया और राजीव गांधी की शादी

बता दें कि राजीव और सोनिया गांधी की 25 फरवरी 1968 को शादी हुई थी। राजीव गांधी बाद में देश के प्रधानमंत्री बने। हालांकि, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान आत्मघाती बम हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने सोनिया गांधी के जीवन को गहराई से प्रभावित किया।

Instagram पर भी सोनिया गांधी ने की शुरुआत

बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर कर अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक पेश की।

अपने पहले Instagram पोस्ट में सोनिया गांधी ने इस खास मौके पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि वह अपनी किताब की पहली झलक सबके साथ साझा करके बेहद आभारी हैं। उन्होंने बताया कि यह किताब प्रेम, कर्तव्य, जीवन में मिले दुखों और अपनेपन की तलाश की कहानी है।

क्या है 'Belonging: A Journey of Love' में खास?

सोनिया गांधी की आगामी किताब उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाएगी। इसमें युद्ध के बाद के इटली में बीते उनके बचपन, राजीव गांधी के साथ उनके प्रेम संबंध और भारत आने के सफर का जिक्र होगा।

Updated on:
24 Oct 2026, 12:53 PM IST
Published on: