Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए आंधी बारिश (Pre-Monsoon Rain) की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि नए चक्रवाती संचार के कारण मौसम में ये बदलाव आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
मई महीने के शुरुआती दिनों में ही मौसम का मिजाज बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बिहार समेत 9 राज्यों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा कि प्री-मानसूनी बारिश (Pre-Monsoon Rain) इस बार मई महीने में ज्यादा होगी। इससे देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है।
भारतीय मौसम विभाग ने 3 व 4 मई को बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया। विभाग ने कहा कि असम, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर (7-20 cm) बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है।
मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी आशंका जताई गई है।
केरल में बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 2, 3 और 4 मई को केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने कहा है कि इस तरह के बदलाव वाले मौसम में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। खेतों में काम कर रहे किसान भारी हवा और बारिश से फसलों का नुकसान रोकने के उपाय करें। यात्रा पर निकलने वाले लोग मौसम अपडेट चेक करें। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर ध्यान रखें क्योंकि अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।