2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘INDIA गठबंधन के समर्थकों ने फोन हैक कर लिया’, सरकार के आपदा अलर्ट सिस्टम से एक्स पर आई रिएक्शन की बाढ़

सरकार द्वारा हाल ही में चेक किए गए आपदा अलर्ट सिस्टम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। लोगों को कहना है कि अलार्म बजने पर उन्हें ऐसे लगा जैसे बम गिरने वाला है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

May 02, 2026

National Disaster Alarm System Check

राष्ट्रीय आपदा चेतावनी प्रणाली की जांच (फोटो- Prashant Tyagi एक्स पोस्ट)

देशभर के लोगों के मोबाइल फोन अचानक एकसाथ बजने लगे जिसके चलते लोगों के मन में घबराहट पैदा हो गई। हालांकि इस अलार्म के बाद सरकार ने तुरंत एक मैसेज जारी कर लोगों को यह सूचना दी कि यह कोई तकनीकि खराबी या साइबर अटैक की चेतावनी नहीं बल्कि आपदा अलर्ट सिस्टम का परीक्षण था। सरकार के इस अलर्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। इसे लेकर ट्विटर पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

अलर्ट से मिनी हार्ट अटैक ही आ गया - यूजर

एक यूजर ने अलर्ट के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि यह अलर्ट ऐसा था कि लगा फोन बम बनने वाला है, सरकार ने तो डरा ही दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, यह क्या था, मुझे तो इस खतरनाक अलर्ट से एक मिनी हार्ट अटैक ही आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिनको पहले से इस अलर्ट अलार्म की जानकारी नहीं थी वह लोग तो इससे बूरी तरह से डर गए होंगे।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई

वहीं दूसरी तरफ इस अलर्ट को लेकर कई प्रतिक्रियाएं राजनीति से जुड़ी भी देखने को मिली। एक यूजर ने लिखा, यह सिर्फ सरकार का अलर्ट था लेकिन कुछ पलों के लिए मुझे लगा मेरा फोन INDIA गठबंधन के समर्थकों ने हैक कर लिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, यह विश्व गुरू का नया ड्रामा है। डॉक्टर नेहा सिंह नामक एक यूजर ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सरकार से डरने जरूरत है, अलर्ट आया है। अजय सिंह नामक एक यूजर ने पीएम मोदी और बीजेपी को टैग करते हुए गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म के एक सीन का वीडियो शेयर किया जिसमें हुमा कुरैशी का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार से कहता है कि आपको परमिशन लेनी चाहिए न।