2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cell Broadcast System Test: आपके फोन में भी अचानक बजी घंटी? क्या है ये सिस्टम और कब-कब भेजा जाता है ये अलर्ट?

सरकार ने आपदा अलार्म सिस्टम का टेस्ट किया है। करोड़ों मोबाइल पर आपदा आधारित सिस्टम को लेकर ये टेस्ट किया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 02, 2026

Nationwide cell broadcast test alert

Nationwide cell broadcast test alert

Cell Broadcast System Test: अगर हाल ही में आपके फोन पर अचानक तेज आवाज के साथ कोई इमरजेंसी अलर्ट आया है, तो चौंकना स्वाभाविक है। कई लोगों को लगा कि शायद कोई बड़ा खतरा आ गया है। लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। यह असल में एक टेस्ट था, आपकी सुरक्षा के लिए किया गया ट्रायल। दरअसल, Department of Telecommunications और National Disaster Management Authority मिलकर एक नए सिस्टम की जांच कर रहे हैं। इसका नाम है ‘सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम’। इसका मकसद साफ है, अगर भविष्य में कोई आपदा आए, तो लोगों तक तुरंत और सही जानकारी पहुंच सके।

क्यों जरूरी है यह सिस्टम?


पहले सरकार आपदा से जुड़ी जानकारी SMS के जरिए भेजती थी। लेकिन कई बार मैसेज देर से पहुंचते थे या नेटवर्क में अटक जाते थे। सोचिए, अगर बिजली गिरने, सुनामी या गैस लीक जैसी स्थिति हो और सूचना देर से मिले, तो नुकसान कितना बड़ा हो सकता है। यहीं से सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी की जरूरत समझ आई। इस सिस्टम की खास बात यह है कि यह एक साथ किसी खास इलाके के सभी मोबाइल फोन पर अलर्ट भेज सकता है, वो भी बिना देरी के।

नेटवर्क कमजोर हो, तब भी काम करेगा


इस तकनीक को C-DOT ने भारत में ही विकसित किया है। इसकी एक बड़ी खासियत यह है कि इसे काम करने के लिए मजबूत नेटवर्क सिग्नल की जरूरत नहीं होती। यह सीधे मोबाइल टावर से फोन तक संदेश पहुंचा देता है।

अलर्ट आए तो क्या करें?


जब आपके फोन पर ऐसा अलर्ट आए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। मैसेज में साफ लिखा होगा कि यह सिर्फ एक टेस्ट है। आप बस 'OK' बटन दबाकर इसे बंद कर सकते हैं या अनदेखा भी कर सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह टेस्ट अलर्ट उन्हीं फोन पर आता है, जिनमें इसकी सेटिंग्स ऑन होती हैं। आप चाहें तो फोन की सेटिंग्स में जाकर ‘Safety and Emergency’ सेक्शन में ‘Wireless Emergency Alerts’ के तहत इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

असली आपदा में क्या होगा?


टेस्टिंग अलग चीज है, लेकिन असली आपदा के समय यह सिस्टम और भी ज्यादा अहम हो जाएगा। उस वक्त यह अलर्ट आपके फोन पर सेटिंग्स ऑन किए बिना भी पहुंच सकता है। यानी खतरे के समय आपको चेतावनी जरूर मिलेगी। इतना ही नहीं, यह सिस्टम कई भारतीय भाषाओं में काम करेगा, ताकि हर व्यक्ति अपनी भाषा में संदेश समझ सके।

कब-कब भेजा जाएगा ये अलर्ट

  • प्राकृतिक आपदाओं के समय
  • भूकंप
  • सुनामी
  • बिजली गिरने की चेतावनी
  • बाढ़ या चक्रवात
  • गैस लीक
  • बड़े हादसे
  • युद्ध जैसी स्थिति
  • किसी इलाके में बड़ा सुरक्षा खतरा