2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AAP छोड़ BJP में गए संदीप पाठक पर शिकंजा, 2 FIR के बाद पंजाब पुलिस की दबिश

Sandeep Pathak controversy: संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR दर्ज होने की खबर से राजनीति गरमा गई है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस उनके घर तक पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification
Sandeep pathak controversy

संदीप पाटक के घर पहुंची पुलिस (सोर्स-IANS)

Sandeep Pathak controversy: आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में जाने के बाद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन पर पंजाब में दो गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की सक्रियता बढ़ चुकी है और हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि कभी भी बड़ा एक्शन सामने आ सकता है।

एफआईआर में क्या लगे आरोप?

सूत्रों के अनुसार, डॉ. संदीप पाठक के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज होने की बात कही जा रही है। एक मामला कथित करप्शन से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरा महिला शोषण से संबंधित बताया गया है। हालांकि संबंधित पुलिस थानों या एजेंसियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

संदीप पाठक का बयान

संदीप पाठक ने इस मामले पर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी FIR के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके अनुसार अब तक न तो किसी पुलिस अधिकारी ने उनसे संपर्क किया है और न ही किसी तरह की कार्रवाई की सूचना दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और देश उनके लिए किसी भी पार्टी से ऊपर है। वह कभी देशके साथ विश्वासघात नहीं करेंगे।

कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

सूत्रों के अनुसार, संदीप पाठक के खिलाफ मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली में उनके घर तक पहुंची थी। जानकारी यह भी मिल रही है कि वे सुबह घर से निकलते हुए देखे गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल उनकी तलाश जारी है और कभी भी गिरफ्तारी की खबर सामने आ सकती है।

कौन हैं संदीप पाठक?

संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी में लंबे समय तक अहम रणनीतिकार माना जाता रहा है। वह अप्रैल 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी बड़ी भूमिका बताई जाती है। खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के पीछे उनके रोल को काफी अहम माना गया था। लेकिन हाल ही में उनका पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाना काफी चौंकाने वाला रहा। इसके बाद पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। अब उनके खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की चर्चाओं ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।