2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी या कांग्रेस…असम में किसकी बनेगी सरकार? फलोदी सट्टा बाजार ने की भविष्यवाणी

Phalodi Satta Bazar Prediction: असम समेत पांच राज्यों में चुनावी परिणाम 4 मई को आने वाले हैं। इससे पहले फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है कि किसकी सरकार बनेगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 02, 2026

Phalodi Satta Bazar prediction for Assam election results

Phalodi Satta Bazar prediction for Assam election results

असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 4 मई को पांचों जगह चुनावी परिणाम आ जाएंगे और पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। एग्ज़िट पोल के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं और इनके अनुसार पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है। वहीं तमिलनाडु में डीएमके और केरल में कांग्रेस, तो पुडुचेरी में बीजेपी और एआईएनआरसी - एन के गठबंधन को बहुमत मिल रहा है। इसी बीच अब राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने भविष्यवाणी कर दी है कि असम में किसकी सरकार बनेगी।

असम के लिए क्या है फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी?

फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों की भविष्यवाणी के अनुसार असम में फिर बीजेपी की सरकार बन रही है और एक बार फिर हिमंत बिस्वा सरमा सीएम बन रहे हैं। फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के एनडीए गठबंधन को 98-100 सीटें मिल सकती है। बहुमत के लिए 64 सीटें ज़रूरी हैं। वहीं कांग्रेस सिर्फ 24-26 सीटों पर सिमट सकती है।

पश्चिम बंगाल के लिए क्या है फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी?

फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों की भविष्यवाणी के अनुसार पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 150-152 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सत्तारूढ़ TMC को 137 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। बहुमत के लिए 148 सीटें ज़रूरी हैं।

अन्य राज्यों में क्या है स्थिति?

फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में कांग्रेस समर्थित डीएमके को 140 सीटों के साथ बहुमत, तो केरल में कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ गठबंधन को 80 सीटों के साथ बहुमत मिलने का अनुमान है। वहीं पुडुचेरी में बीजेपी और एआईएनआरसी - एन के गठबंधन को 16 सीटों के साथ बहुमत मिलने का अनुमान है।

ज़रूरी सूचना - सट्टा बाजार के आंकड़े किसी कैलकुलेशन पर आधारित नहीं होते, बल्कि अनुमानों के आधार पर सट्टेबाजी के रुझानों से जुड़े होते हैं। ये आधिकरिक नहीं होते और पत्रिका समूह इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। वास्तविक आंकड़े 4 मई को वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही आएंगे।