राष्ट्रीय

RRB-NTPC Result : गुस्साए छात्रों का बवाल जारी, गया में पैसेंजर ट्रेन में आग लगाई और स्टेशन पर किया पथराव

रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली को लेकर बिहार में अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन आज भी लगातार तीसरे दिन चल रहा है। नाराज छात्रों ने आज भी कई जगह भारतीय रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। कई जगह पर छात्रों ने ट्रेनों में लगा लगा दी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2022, 2:42 PM IST
 protest continues against RRB-NTPC Result
protest continues against RRB-NTPC Result

RRB NTPC: रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली को लेकर बिहार में अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन आज भी लगातार तीसरे दिन चल रहा है। नाराज छात्रों ने आज भी कई जगह भारतीय रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। कई जगह पर छात्रों ने ट्रेनों में लगा लगा दी है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है। इसके बावजूद आक्रोशित छात्रों के सामने पुलिस का नियंत्रण टूटता दिख रहा है। उग्र छात्रों ने कई ट्रेनों को निशाना बनाया है। श्रमजीवी एक्सप्रेस को भी छात्रों ने भारी क्षति पहुंचाई है।

गया में जमकर बवाल
बिहार की राजधानी गया में बुधवार को भी छात्रों ने जमकर बवाल कर रहे है। गया रेलवे स्टेशन परिसर में चलती ट्रेन पर जहां छात्रों ने जमकर पथराव किया। वहीं दूसरी ओर आक्रोशित छात्रों ने यार्ड में खड़ी पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। धू-धू कर जल रही ट्रेन की बोगियों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की टीम पहुंची है।

भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगाई आग
आक्रोशित छात्रों ने आज भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के बोगी में आग लगा दी। छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। लेकिन छात्र रह-रह कर हंगामा कर रहे हैं और पुलिस की तरफ़ पत्थर भी फेंक रहे हैं। घटनास्थल पर गया के एसएसपी आदित्य कुमार सहित आरपीएफ एवं रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें - NTPC और लेवल-1 परीक्षा पर रोक, रिजल्‍ट पर पुर्नविचार के लिए कमेटी गठित

सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाए छात्र : एसएसपी
इस घटना पर गया के SSP आदित्य कुमार ने कहा कि छात्र किसी के बहकावे में नहीं आएं। सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं। रेलवे ने एक कमेटी का गठन किया है जो जांच करेगी। कुछ छात्रों की पहचान हुई है। इस घटना के लिए उनपर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी आदित्य कुमार ने दावा करते हुए कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने इसे ट्रेन में आग लगा दी है, हमने उनमें से कुछ की पहचान कर ली है। वहीं छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए अब रेलवे बोर्ड प्रेस वार्ता करेगा करने का फैसला लिया है। यह प्रेस वार्ता आज दोपहर 3.30 बजे होगी।

Updated on:
26 Jan 2022, 2:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?

दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर वाले शो को लेकर इंदौर में बम थ्रेट, 3 स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिला धमकी भरा ईमेल

मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर चिराग पासवान ने CM सम्राट चौधरी का किया समर्थन, कहा- पैसों का नहीं है मामला