राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम के बेटे नारायण साईं को बड़ा झटका, उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Narayan Sai case Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण साईं की उम्रकैद की सजा निलंबित करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट से तीन महीने के भीतर लंबित अपील का निस्तारण करने को कहा है।
2 min read
Aug 07, 2026
Narayan Sai case Supreme Court
Narayan Sai case Supreme Court (Photo-ANI)

Narayan Sai case Supreme Court : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आसाराम के बेटे नारायण साईं को बड़ा झटका देते हुए 2013 के दुष्कर्म मामले में उसकी उम्रकैद की सजा को निलंबित करने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट से उसकी लंबित आपराधिक अपील का यथासंभव तीन महीने के भीतर निस्तारण करने का आग्रह किया है।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हम हाईकोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वह तीन महीने की अवधि के भीतर अपील का निपटारा करने का प्रयास करे। हम यह स्पष्ट करते हैं कि याचिकाकर्ता और राज्य सरकार इसमें पूरा सहयोग करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में क्या दलील दी गई?

नारायण साईं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने कोर्ट को बताया कि जल्द सुनवाई के लिए आवेदन देने के बावजूद उसकी अपील पर अब तक सुनवाई शुरू नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने नारायण साईं को यह स्वतंत्रता भी दी कि यदि उसकी अपील का निपटारा तीन महीने के भीतर नहीं होता है, तो वह दोबारा सुप्रीम कार्ट के समक्ष आ सकता है।

गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका

4 मई को गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं की याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए टिप्पणी की थी कि प्रथम दृष्टया ऐसा कोई आधार नजर नहीं आता कि आवेदक की बरी होने की संभावना हो। हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि हालांकि नारायण साईं 11 साल की जेल काट चुका है, लेकिन वह 2019 से अपनी मुख्य अपील पर सुनवाई में सहयोग करने के बजाय बार-बार जमानत अर्जियां दाखिल कर कार्यवाही में देरी करने की रणनीति अपना रहा है।

2019 में सूरत कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद

सूरत की एक अदालत ने अप्रेल 2019 में नारायण साईं को उसकी एक पूर्व महिला अनुयायी द्वारा दर्ज कराए गए 2013 के दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा उसके सहयोगियों धर्मिष्ठा उर्फ गंगा, भावना उर्फ यमुना और पवन उर्फ हनुमान को 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। उल्लेखनीय है कि नारायण साईं के पिता आसाराम भी दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे हैं।

Updated on:
07 Aug 2026 04:05 pm
Published on:
07 Aug 2026 04:05 pm
Also Read
View All
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और पत्नी संगीता का तलाक मामला, पत्नी ने वापस ली याचिका

मॉनसून सत्र का आखिरी हफ्ता होगा हंगामेदार? कांग्रेस ने जारी किया थ्री-लाइन व्हिप, सांसदों को उपस्थित रहने का निर्देश

जालंधर के सरकारी स्कूल में खालिस्तान झंडा फहराने का दावा फर्जी, पुलिस बोली- जांच में नहीं मिला कोई सबूत

झारखंड छात्र आंदोलन में सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत खत्म, ADM धनंजय कुमार बोले- ‘उनकी चिंताओं के बारे में पूछते रहे हैं’

केजरीवाल का बड़ा दावा, सरकार E40, E50 और E60 पेट्रोल लाने की तैयारी में? सरकार ने दिया जवाब