राष्ट्रीय

Delhi: दिल्ली चुनाव से पहले BJP को झटका, दो बार के विधायक आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Surendra Pal Singh Bittu joins AAP: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। BJP नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू पार्टी नेता मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं।

less than 1 minute read
BJP Surendra Pal Singh Bittu joins Aam Aadmi Party

Surendra Pal Singh Bittu joins AAP: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। BJP नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू पार्टी नेता मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरे में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। दो बार के विधायक रहे BJP नेता सुरेंद्र पाल सिंह को AAP के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस से रह चुके हैं 2 बार MLA

सुरेंद्र पाल सिंह कांग्रेस के टिकट से तिमारपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2017 में वह कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह BJP में शामिल हो गए थे। तब उन्हें दिलीप पांडे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सुरेंद्र पाल सिंह को AAP के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें AAP से टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर