राष्ट्रीय

तिहाड़ जेल में तहव्वुर राणा को दिए गए हैं छह कंबल, रखी वेस्टर्न टॉयलेट की मांग, खुदकुशी न करे इसके लिए है खास इंतजाम

Tahawwur Rana Tihar Jail: 26/11 मुंबई आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा तिहाड़ जेल में अत्यधिक संवेदनशील कैदियों के लिए विशेष रूप से बनाए गए वार्ड में रखा गया है।
2 min read
May 17, 2025
Feature image

Tahawwur Rana Tihar Jail: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है। उसे उच्च जोखिम (Very High-Risk) कैदियों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड में बंद किया गया है, जहां उसके साथ छह अन्य खतरनाक अपराधी भी हैं। हालांकि, सभी अलग-अलग सेल में हैं और आपस में किसी भी तरह की बातचीत की अनुमति नहीं है।

6 जून तक न्यायिक हिरासत में है राणा

राणा को 10 अप्रैल को भारत लाया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की। 6 जून तक उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष एनआईए जज चंदरजीत सिंह के समक्ष पेश किया गया था, जहां अदालत ने उसकी आवाज और हस्तलिखित नमूने लेने की अनुमति दी।

कैदी नंबर 1784

तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, राणा को जेल में बंद कैदी संख्या 1784 के रूप में दर्ज किया गया है। वह जिस ब्लॉक में रखा गया है, वह अन्य ब्लॉकों की तुलना में कम भीड़भाड़ वाला है और पूरी तरह से अलग रखा गया है। कोई भी अन्य कैदी उस वार्ड में प्रवेश नहीं कर सकता।

इन दो चीजों की डिमांड की

इंडियन एक्सप्रेस ने एक जेल सूत्र के हवाले से कहा, राणा केवल अंग्रेजी में बातचीत करता है और अब तक उसने दो अनुरोध किए हैं- कुछ किताबें और वेस्टर्न टॉयलेट। उसे छह कंबल दिए गए हैं, जिनमें से तीन वह अपने बेड पर बिछाने के लिए इस्तेमाल करता है। उसके सेल में एक पंखा भी लगाया गया है।

24 घंटे सीसीटीव कैमरों से निगरानी

राणा की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन बेहद सतर्क है। उसकी सेल में चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है और वह लगातार आत्महत्या निगरानी सूची (Suicide Watch) में है। उसके लिए अलग से खाना पकाने की व्यवस्था है और खाना परोसने से पहले जेल कर्मी खुद उसे चखकर उसकी जांच करते हैं।

ये रहा खानपान

खानपान की बात करें तो सुबह 7 बजे चाय, बिस्किट, ब्रेड और दलिया दिया जाता है। दोपहर में दाल, चावल और सब्जी, शाम को चाय और स्नैक्स तथा रात के भोजन में फिर दाल, चावल और सब्जी दी जाती है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह बहुत कम खाना खा रहा है।

मुंबई हमले का आरोपी है तहव्वुर राणा

गौरतलब है कि तहव्वुर राणा, पाकिस्तान में अपने स्कूल के साथी और 26/11 के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है। राणा पर आरोप है कि उसने मुंबई हमलों की रेकी करने में हेडली की मदद की और आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराई। 16 साल पहले अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद अब उसे भारत लाकर न्याय के कटघरे में खड़ा किया गया है।

Updated on:
17 May 2025 11:06 am
Published on:
17 May 2025 09:58 am
Also Read
View All
BPSC Students Protest: 70वीं BPSC पर फिर भड़का गुस्सा: पटना में अभ्यर्थियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, राजभवन मार्च से बढ़ा तनाव

राम रहीम को 17वीं बार मिली फरलो तो भड़क गए लोग, सोशल मीडिया पर जमकर निकाला गुस्सा

अभिजीत दीपके ने बढ़ाई टीम CJP, नए महासचिव से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता तक की नियुक्ति, जानें किसे क्या मिला जिम्मा?

Abhishek Banerjee FIR Case: अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! 3 FIR में गिरफ्तारी पर रोक, 30 नवंबर तक नहीं होगी सख्त कार्रवाई

Andhra Pradesh News: धर्म परिवर्तन के आरोपों पर भड़के पूर्व मंत्री जोगी रमेश, बोले- पत्नी का बाइबल पढ़ना गलत कैसे? TDP विधायक पर भी साधा निशाना