राष्ट्रीय

दिल्ली में सरकार और सीजेपी प्रवक्ताओं के बीच बैठक खत्म, सरकार ने मानी मांगें

​Talks Between CJP and Government: जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच थोड़ी देर में बैठक होने वाली है। सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह वार्ता में शामिल होंगे।
2 min read
CJP and government talk
patrika file photo

​Talks Between CJP and Government: ​जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक खत्म हो गई है। दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह वार्ता में शामिल हुए। सीजेपी प्रतिनि​धिमंडल में आशुतोष रांका और सौरव दास वार्ता के लिए पहुंचे।

सरकार ने मांगा था समय

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास सरकार के साथ वार्ता में शामिल हुए हैं। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई। शुक्रवार को सीजेपी ने सरकार को मांगपत्र सौंपा था जिसमें से सरकार ने दो मांगों पर सहमति जताई थी। हालांकि शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने शनिवार दोपहर 3.30 बजे तक का वक्त मांगा था। वार्ता से पूर्व ही शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पहली बैठक

शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से वार्ता कर पार्टी की तरफ से मांगपत्र सौंपा था। धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा मांगपत्र का प्रमुख मुद्दा था। हालांकि अब धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से ​इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में इस्तीफे के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली बैठक थी।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यह कहा

CJP डेलिगेशन और सरकार के बीच बातचीत के बाद, एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, सीजेपी प्रतिनिधिमंडल में आए सौरभ दास और रांका के साथ हमारी तीसरी बैठक थी। एक बार फिर हमने लंबी चर्चा की। वे आज एक लिखित ड्राफ्ट लेकर आए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों के बारे में चार बातें रखीं। इसके साथ ही, उन्होंने बाकी दो मांगें भी उठाईं कि, कोई बदले की कार्रवाई न की जाए, मुआवजा दिया जाए और उनके पांच-सूत्रीय चार्टर पर विचार किया जाए।

हमने इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के बाद, पहला बिंदु यह था कि कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए और कोई FIR दर्ज नहीं की जानी चाहिए। अगर दिल्ली पुलिस या BJP शासित राज्यों में पहले से ही कोई FIR दर्ज की गई है, तो सरकार उन्हें उन FIR की कॉपी उपलब्ध कराएगी।

सीजेपी प्रवक्ता बोले- सरकार ने मानी मांगें

CJP के प्रवक्ता सौरव दास कहते हैं, हमारी दूसरी मांग यह थी कि न सिर्फ़ दिल्ली में, बल्कि बीजेपी-शासित और बीजेपी-समर्थित सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस ली जाएं, सरकार ने इस मांग को भी मान लिया है।

और यह वापसी जल्द ही होगी, साथ ही, हम इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी या CJP टीम और आयोजकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसी समझ के आधार पर, हमने सरकार के साथ एक ड्राफ़्ट यानी लिखित गारंटी साझा की है, और सरकार ने कहा है कि वे इसे मंगलवार तक हमारे साथ साझा करेंगे।

सीजेपी का प्रदर्शन खत्म

सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से वार्ता के बाद सभी मांगों पर सहमति बन गई है। इसके बाद जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी का धरना खत्म करने की घोषणा भी की गई है।

Updated on:
25 Jul 2026 05:48 pm
Published on:
25 Jul 2026 03:48 pm